Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अनिल / अनिरुद्ध यादव के बुरे दिन शुरू, सीबीआई PCS2015 में चयनित 15 अभ्यर्थियों से पूछताछ करेगी

Surya Pratap Singh

UPPSC की अस्मतें लूटने वाले सभी ‘शहरी’ अब अपने जुर्म की सज़ा पाने को तैयार हो जाओ…CBI से दहशतज़दा हैं, वो लोग जो अपने को कभी बादशाह समझते थे! उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पर सीबीआई ने अपना शिंकजा कसा….पीसीएस 2015 में चयनित 15 अभ्यर्थियों ने नोटिस भेजकर उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया!

सीबीआई की वर्तमान जाँच करता टीम में कई लोग अपनी ईमानदारी व निष्ठा के लिए जाने जाते हैं। मुझे विश्वास है कि प्रलोभन देने वाले भ्रष्ट लोगों के हाथ निराशा ही लगेगी। सूत्रों की माने तो अनिल यादव व अनिरुद्ध यादव और उनके राजनीतिक आकाओं से भी पूछताछ की तैयारियाँ की जा रही हैं … नींद हराम हैं, इन लोगों की।

पीसीएस 2015 में डिप्टी कलेक्टर और डिप्टी एसपी के पदों पर गलत तरीके से चयनित इन अभ्यर्थियों से सीबीआई अगले हफ्ते दिल्ली स्थित मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है। ये सभी लोग भेद खोलेंगे …
कितना पैसा किस-२ की जेब में गया। जैसे हरियाणा में चौटाला जेल गया था उसी तरह कई लोग इस भर्ती कांड में जेल जाने को तैयार हो जाएँ।

न्याय की प्रतीक्षा में हैं, भुक्तभोगी प्रतियोगी छात्र … अकेले ‘वे’ यानि अनिल / अनिरुद्ध यादव ही शामिल नहीं थे इस जुर्म में, नजरें जब भी मिली थी मुस्कराये तुम भी थे, अनिल / अनिरुद्ध के आकाओं।

आईएएस रहे सूर्य प्रताप सिंह की एफबी वॉल से.

https://www.youtube.com/watch?v=qdNil9XD_To

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन