Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

health

पहले बेजुबान को मारा फिर ज़मीन पर बुरी तरह पटका-देखें वीडियो

मदन मोहन सोनी-

मध्य प्रदेश के गुना जनपद से वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया को हिला कर रख दिया है, जिसमें एक युवक द्वारा बेगुनाह जानवर के साथ अत्याचार किया जा रहा है। सीसीटीवी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इस घटना के अनुसार, वीडियो में युवक के पास एक डॉग का बच्चा पहुंचता है। युवक, जो गुस्से में दिखाई दे रहा है, पहले डॉग के बच्चे को मारता है और फिर उसे उठाकर पटक देता है। यहां तक की उसके बाद भी युवक नहीं रुकता और पैर से उसको कुचलने लगता है।

यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने टिप्पणियाँ देनी शुरू कर दी हैं और इसके खिलाफ कड़ी आलोचना भी की जा रही है।

हालाँकि अभी तक इस वीडियो से जुड़ी अन्य समाचार की जानकारी नहीं हो पाई है लेकिन लोगों द्वारा इस प्रकार के अत्याचार को जानवरों के प्रति क्रूरता की दृष्टि से देखकर सोशल मीडिया पर खेद प्रकट किया जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन