Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अनीता चौधरी ‘नेशनल वायस’ चैनल में सीनियर स्पेशल करस्पांडेंट बनीं

दूरदर्शन में क्रिएटिव डायरेक्टर पद पर कार्यरत पत्रकार अनीता चौधरी ने नई पारी की शुरुआत यूपी के रीजनल न्यूज चैनल नेशनल वायस के साथ की है. उन्हें दिल्ली में सीनियर स्पेशल करस्पांडेंट बनाया गया है. अनीता हाल में ही प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया के इलेक्शन में मैनेजिंग कमिटी की मेंबर चुनी गईं. वे बाला पैनल से जीतने वाली इकलौती कैंडिडेट थीं. अनीता टीवी से पहले प्रिंट मीडिया में कार्यरत रही हैं. उन्होंने 2004 में प्रिंट मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में कदम रखा.

वे 2006 में सुदर्शन में रिपोर्टर बनीं. 2007 में न्यूज़24 में प्रोड्यूसर होकर पहुंचीं. 2012 में न्यूज़ नेशन में डिफेन्स करेस्पोंडेंट के रूप में काम किया. 2015 में ani में डिफेन्स कोरेस्पोंडेंट के तौर पर काम किया. 2016 में सहारा में बतौर सीनियर डिफेन्स करेस्पोंडेंट कम एंकर तक का सफर तय किया. 2016 में ही उन्होंने दूरदर्शन में एज अ क्रिएटिव डायरेक्टर कॉन्ट्रैक्ट पे ज्वाइन किया. अब वे यूपी के रीजनल चैनल नेशनल वायस में दिल्ली के लिए सीनियर स्पेशल संवादाता के पद पर ज्वाइन कर रही हैं.

अनीता ने बतौर डिफेन्स संवाददाता हिंदुस्तान पाकिस्तान बॉर्डर पर तंगधार, राजौरी, कारगिल, बटालिक, टाइगर हिल से लेकर इंडो-चीन बॉर्डर तक में डिफिकल्ट सिचुवेशन में बेबाक कवरेज करने में सफल रही हैं. जब INS विक्रमादित्य का रूस में कमीशनिंग हुआ तो भारत की तरफ से हिंदी मीडिया से जाने वाली अनीता पहली रिपोर्टर थीं. डिफेन्स के अलावा पोलिटिकल मुद्दों पर भी उनकी अच्छी पकड़ रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन