Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अंकित गोस्वामी, जेपी शर्मा, शैलेश, भारत सबरी, ताहिर के बारे में सूचनाएं

यूपी के संभल जिले से खबर है कि दैनिक भास्कर अख़बार यहां से भी शुरू होने जा रहा है. अख़बार की शुरुआत 1 जून से होगी.  जिला कार्यालय की तैयारी जोर शोर से चल रही है. संभल में दैनिक भास्कर डाट कॉम में कार्य कर रहे पत्रकार अंकित गोस्वामी अपनी टीम के साथ इस अख़बार की शुरुआत करने जा रहे है. यह अखबार नोएडा से छप कर यहां आएगा.

हरियाणा न्यूज़ को अलविदा कहने के बाद रनङाउन प्रोड्यूसर जय प्रकाश (जेपी) शर्मा ने अब अपनी नई पारी की शुरुआत Ok India न्यूज़ चैनल के साथ की है. यहां पर भी उनको रन डाउन की जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले उन्होंने जन टीवी, A1 टीवी, हिंदुस्तान टाइम्स न्यूज़ पोर्टल में काम किया है.

हिंदुस्तान हाजीपुर से पांच माह पहले तबादला कर सासाराम इंचार्ज बनाए गए शैलेश ने हिंदुस्तान छोड़ दिया है. वे अब हाजीपुर से दैनिक जागरण के ब्यूरो इंचार्ज हैं. दरअसल शैलेश हिंदुस्तान की तबादला नीति से खासे परेशान थे और सासाराम आकर उनका स्वास्थ्य भी ख़राब हो गया था. उन्होंने मैनेजमेंट से हाजीपुर वापसी का अनुरोध किया लेकिन उनकी सुनी नहीं गई. इससे नाराज शैलेश ने जागरण के साथ फिर हाजीपुर से नई पारी शुरू की है. हाजीपुर में हिंदुस्तान पहले से ही संकट में है. वहां दिसंबर में औरंगाबाद के प्रभारी प्रेमेन्द्र मिश्र को भेजा गया था लेकिन उन्हें वहां काम करने में परेशानी आई जिससे वे छुट्टी पर चले गए. फिलहाल वहां केयर टेकर प्रभारी से काम चलाया जा रहा है.

हरियाणा न्यूज़ ने कुरुक्षेत्र से पत्रकार भारत सबरी की छुट्टी कर दी है. वहीं इटीवी हरियाणा हिमाचल ने काफी समय से कार्य कर रहे चन्दर प्रकाश शर्मा को हटाकर रणदीप रोड को रिपोर्टर बनाया है. एमएच वन न्यूज़ में रिपोर्टिंग कर रहे विनोद खुंगर को लेकर चर्चा है कि वे जल्द किसी दूसरे संस्थान में जा सकते हैं.

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति का खुद को पदाधिकारी बताने वाले पत्रकार ताहिर ने अपने पार्टनर अनस के साथ मिल कर स्टार मीडिया अकादमी के नाम से गोमतीनगर में अपना इंस्टीट्यूट डाला। इसमें काम करने वाले कर्मचारियों को लगभग 3 महीने से उनका वेतन नहीं दिया गया है। इस कारण पहले तो मार्केटिंग की पूरी टीम ने पत्रकार ताहिर के बुरे व्यवहार और महीनों से सैलरी ना देने से नाराज़ हो कर स्टार मीडिया से अपना नाता तोड़ लिया। मार्केटिंग टीम के कर्मचारी और ताहिर में मीडिया अकादमी में झड़प भी हुई. ताहिर ने मार्केटिंग टीम के कर्मचारी को भगा दिया जिसके बाद गुस्साए कर्मचारी ने अपनी शिकायत पुलिस में की. पुलिस के बीच में आने के बाद कथित पत्रकार ताहिर और पार्टनर अनस ने मार्केटिंग टीम को पैसे दिए। बीते रोज एक महिला कर्मचारी अपनी महीनों की तनख्वाह देने के लिए कहने लगी तो ताहिर और उसके पार्टनर ने धमका दिया. इसके बाद महिला कर्मचारी ने अपने सहकर्मियों के साथ 100 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया. पुलिस देख कथित पत्रकार भड़क गया. बाद में सेलरी देने के लिए समय की मांग करने लगा.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन