Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

युवा पत्रकार अंकिता आनंद का निधन, एक्सीडेंट के बाद सर्जरी के दौरान कोमा में चली गई थी!

योगेन्द्र चंदेल-

अंकिता आनंद जंग हार गयी। बहुत प्यारी छोटी बहन और एक उभरती हुई शानदार पत्रकार अंकिता उर्फ छोटी अब इस दुनिया को अलविदा कह दी।

अपने शर्तों पर जीवन जीने वाली अंकिता दिल्ली में एक रोड एक्सीडेंट में कुछ महीने पहले गंभीर घायल हो गयी थी। हालांकि, प्राथमिक सर्जरी सक्सेस रही। लेकिन तीन दिन पहले सर्जरी के दौरान कोमा में चली गयी और फिर लौट के नही आई।

छोटी, जितना अपने जीवन के शर्तों के लिए प्रतिबद्ध थी, उतना ही अपने काम को लेकर जुनूनी थी। हम दोनों ने करीब एक साल फ्री प्रेस में साथ में काम किया था।

बहुत याद आएगी छोटी, जहां भी रहना ऐसे ही मुस्कुराते और बिंदास रहना।

विनय द्विवेदी-

अंकिता आनंद अब हमारे बीच नहीं रही. बेहतरीन पत्रकार तो अंकिता थी ही, बेहतरीन इंसान भी थी. मेरे ऑफिस और माखनलाल विश्वविद्यालय के पूर्व कैंपस की दूरी 800 मीटर होगी. अंकिता फोन करती थी सर ऑफिस में आप हैं क्या? हां होने के 10 मिनट में अंकिता ऑफिस में होती थी. अंकिता बहुत जिज्ञासु छात्र थी. उसके सवाल ख़त्म नहीं होते थे. अंकिता की तार्किकता जबरदस्त थी. कई किताबें पढ़ने को ले जाती थी और बहुत जल्द वापस कर देती थी. अंकिता खुलकर बोलने और लिखने वाले पत्रकारों में शामिल थी. अभी तो वो अपनी मंजिल की ओर चलना शुरू ही की थी और यात्रा ख़त्म हो गई. बहुत दुखी हूँ. अलविदा प्यारी बच्ची.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन