Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

‘दृष्टांत’ मैग्जीन के संपादक अनूप गुप्ता के खिलाफ लखनऊ में नया मुकदमा

लखनऊ से प्रकाशित क्रांतिकारी मैग्जीन ‘दृष्टांत’ के संपादक अनूप गुप्ता के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दिया गया है. यह एफआईआर मैग्जीन के पंजीकरण हेतु फर्जी दस्तावेजों के लगाने से संबंधित है. वहीं अनूप गुप्ता का कहनाा है कि भ्रष्ट नौकरशाहों से लेकर भ्रष्ट नेताओं और भ्रष्ट मंत्रियों की पोल लगातार खोलने के कारण उन्हें सत्ता प्रतिष्ठान द्वारा निशाना बनाया जा रहा है और दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है.

पहले भी फर्जी मुकदमें कराए जा चुके हैं और उन मुकदमों के सिलसिले में कोर्ट जाने पर कोर्ट रूम में हमला कराया जा चुका है. सरकारी मकान का एलाटमेंट निरस्त किया गया. मैग्जीन का टाइटल निरस्त करने हेतु कार्रवाई की गई. अब फिर एक फर्जी मुकदमा किया गया है. अनूप गुप्ता के मुताबिक वे गिरफ्तारी से नहीं डरते लेकिन जिस तरह उनको टारगेट करके परेशान किया जा रहा है और उस पर लखनऊ के पत्रकार व पत्रकार संगठन चुप्पी साधे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है.

अनूप गुप्ता ने बताया कि सत्ता का दमन जारी रखते हुए उन पर फर्जी मुकदमा लादते हुए जो एक और हमला किया गया है, यह सब सत्ता के अहंकार में डूबे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक नौकरशाह के इशारे पर हो रहा है. ऐसा उक्त नौकरशाह के काले कारनामों का लगातार खुलासा करने के कारण हो रहा है. अनूप के मुताबिक उक्त नौकरशाह के लूट के लगातार खुलासे जारी रहेंगे और किसी भी दमन के आगे कलम नहीं रुकेगी.

पूरे मामले को समझने के लिए इन्हें भी पढ़ें-

नेता, अफसर, पत्रकार के भ्रष्टाचारी गठजोड़ ने चर्चित मैग्जीन ‘दृष्टांत’ का गला घोंटा

xxx

पढ़िए ‘दृष्टांत’ मैग्जीन की कवर स्टोरी : काशी का कलंक

xxx

अदम्य साहस के लिए प्रतिमा भार्गव और साहसी पत्रकारिता के लिए अनूप गुप्ता को दिया गया भड़ास सम्मान (देखें वीडियो)

xxx

‘दृष्टांत’ मैग्जीन ने यूपी सरकार के माननीय महबूब अली को क्यों बताया भ्रष्ट, पढ़ें पूरा विवरण

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन