Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिन्दुस्तान मेरठ से अरविंद शर्मा ने इस्तीफा देकर जागरण ज्वाइन किया… ‘मस्तीमार्ग’ के जवाब में ‘धमाल’ शुरू…

हिन्दुस्तान मेरठ में हुए जहरीले माहौल के बीच विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। सीनियर आरई अनिल भास्कर और आरई सूर्यकांत द्विवेदी के बीच चल रहे शीतयुद्ध में रिपोर्टरों का काम करना मुहाल हो गया है। ऐसे में न्यूज एडिटर अरविंद शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अरविंद ने हिन्दुस्तान छोड़कर दैनिक जागरण में बिहार स्टेट हैड के रूप में ज्वाइन किया है। इस बीच, हिन्दुस्तान मेरठ में संपादकीय विभाग ने पूरी तरह से मैनेजमेंट के आगे घुटने टेक दिए हैं और अपने रिपोर्टरों की फजीहत कराने में लगा है। दरअसल हिन्दुस्तान के एवीपी अजय अरोड़ा ने सीनियर आरई अनिल भास्कर और आरई सूर्यकांत द्विवेदी के बीच की जंग का फायदा उठाते हुए मस्तीमार्ग नाम का प्रोग्राम लांच कर दिया।

इसमें हर रविवार को सुबह सात बजे से दस बजे तक तरह-तरह के खेल कराए जाते हैं। इस मस्ती मार्ग में रिपोर्टरों का परिवार समेत आने का फरमार सीनियर आरई ने जारी किया। हद तो तब हो गई जब दैनिक जागरण ने भी मस्तीमार्ग की तर्ज पर जागरण धमाल हर रविवार उसी समय करने का फैसला कर लिया। इसमें भी रिपोर्टरों को ही शहर की हस्तियों और अधिकारियों को सुबह-सुबह बुलाने का जिम्मा सौंप दिया गया। अब अधिकारियों और शहर के लोगों के लिए मुश्किल हो गया है कि वह हिन्दुस्तान के कार्यक्रम में जाए या दैनिक जागरण के। इसमें दोनों अखबारों के रिपोर्टरों की शामत आ गई है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन