Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा में सेलरी की लड़ाई लड़ रहे टीवी पत्रकार पर चैनल प्रबंधन ने कराया हमला, पुलिस मौन

अन्याय का साथ देने के चलते नोएडा पुलिस हमेशा बदनाम रही है। कई महीने से सेलरी की लड़ाई लड़ रहे दर्जनों मीडियाकर्मियों ने नोएडा के पुलिस अफसरों से मिलकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए अनुरोध किया पर सब कान में तेल डाले अपने अपने एसी केबिन में कुर्सी तोड़ते रहे।

इसका नतीजा हुआ कि धूर्त और मक्कार चैनल प्रबंधन का दुस्साहस बढ़ता रहा। इसका नतीजा है सेलरी की लड़ाई की अगुवाई कर रहे युवा पत्रकार असीम शर्मा पर हमला। असीम ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ये मामला नवतेज टीवी से जुड़ा है।

देखें असीम के ट्वीटस-

Aseem Sharma (@Aseem15072011) Tweeted:
@narendramodi @PMOIndia @PrakashJavdekar @AmitShah  @BDUTT @KapilSibal @SanjayAzadSln
नोएडा में मुझे (पत्रकार को) मारने की कोशिश
@dmgbnagar नोएडा प्रशासन मौन.
इन सबने साजिश रची @NavtejTv @gauravs0518 @Rohitnavtejtv  क्योंकि मैंने अपना और 50 साथियों का 5 महीने का वेतन मांगा

https://t.co/y8xmslIgGx

https://twitter.com/Aseem15072011/status/1292574819959975936?s=20

Pls
share and retweet

सेलरी के लिए आंदोलनरत मीडियाकर्मियों की लड़ाई का भड़ास4मीडिया लगातार समर्थन करता रहा है। इस सेलरी प्रकरण की खबरें लगातार भड़ास पर छपती रही हैं। पत्रकार असीम शर्मा ने नवतेज टीवी प्रबंधन की करतूत का खुलासा करते हुए सीएम योगी के पोर्टल पर कम्प्लेन दर्ज कराई थी जिसकी ख़बर कल भड़ास पर भी छपी। ठीक इसी के बाद असीम पर हमला हो गया।

असीम पर अटैक के बाद भड़ास एडिटर यशवन्त फेसबुक पर लिखते हैं-

सुबह सुबह उदास करने वाली ख़बर मिली। इन युवा साथियों के संघर्ष को शुरू से फॉलो कर रहा हूँ। इनके संघर्ष को लगतार और विस्तार से भड़ास पर प्रकाशित किया जाता रहा। नवतेज टीवी के मनबढ़ प्रबंधन की तरफ से युवा पत्रकार साथी असीम शर्मा पर हमला कराया गया है। कल मेरे ऊपर भी अटैक हो सकता है क्योंकि मदमस्त सरकारी तंत्र आमजन से आंख फेरे है। इसके चलते गुंडों बदमाशों लुच्चों लफंगों के हौसले बुलंद हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन