Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वीकली अखबार ‘पूर्वापोस्ट’ के यूपी ब्यूरो चीफ बने अश्विनी श्रीवास्तव

दिल्ली में एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता करने वाले अश्विनी श्रीवास्तव पूर्वापोस्ट के साथ जुड़ गए हैं। आईएमसीसी से पत्रकारिता करने वाले अश्विनी 2000 से दिल्ली में सक्रिय रहे हैं। नवभारत टाइम्स और हिन्दुस्तान में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके अश्विनी बिजनेस स्टैण्डर्ड की लांचिंग टीम में भी थे। बाद में मैनेजमेंट ने उन्हें बिजनेस स्टैण्डर्ड का यूपी संस्करण लांच करने के लिए लखनऊ भेजा।

अश्विनी तब से लखनऊ की पत्रकारिता में सक्रिय हैं। बाद में लोकमत के विशेष संवाददाता के तौर पर भी जुड़े। मूलत: लखनऊ के रहने वाले अश्विनी साप्ताहिक समाचार पत्र पूर्वापोस्ट के ब्यूरो चीफ की कमान संभालेंगे और प्रदेश में रिपोर्टरों का नेटवर्क तैयार करेंगे। पूर्वापोस्ट पूर्वांचल पर केन्द्रित साप्ताहिक है जिसका प्रसार पूर्वी यूपी के साथ लखनऊ और दिल्ली एनसीआर में हैं। पूर्वापोस्ट का मुख्यालय नोएडा के सेक्टर 6 में है। पूर्वापोस्ट जल्द ही अपना बेव टीवी लांच करने वाला है जिसके लिए स्टूडियो और टेक्निकल काम जारी है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन