Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

आधे ख़त्म हुए एशियाई खेल, अभी तक घर बैठी है ऑल इंडिया रेडियो की टीम

नई दिल्ली। एशियाई खेलों को शुरू हुए 6 दिन हो चुके हैं लेकिन ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) की जिस टीम को खेल कवर करने इंचियोन, दक्षिण कोरिया जाना था वो अभी भारत में ही बैठी हुई है। एआईआर इंटरनेट और टीवी से ख़बरे लेकर प्रसारित कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि आईआर द्वारा सरकारी अनुमति के लिए देर से प्रस्ताव भेजना और अत्यधिक खर्चे की मांग करना इस हास्यास्पद स्थिति का कारण है।

हालांकि एशियाई खेलों का कार्यक्रम महीनों पहले घेषित हो चुका था लेकिन एआईआर ने 25 लागों की अपनी टीम का प्रस्ताव 17 सितंबर को सूचना और प्रसारण मंत्रालय को भेजा। खेल 19 सितंबर से शुरु होने थे। अब मंत्रालय के पास सिर्फ एक दिन का समय था प्रस्ताव को जांचने और अनुमति देने के लिए। नतीजा ये हुआ कि एआईआर का प्रस्ताव आज भी मंत्रालय के पास लंबित है।

अधिकारियों ने बताया कि एआईआर का आरंभिक आंकलन 1.5 करोड़ रुपए का था जिसे मंत्रालय ने आवश्यकता से अधिक माना। मंत्रालय ने एआईआर की 25 लोगों की कमेंटेटर टीम को कम करके 11 कर दिया है जिससे बजट भी कम हो गया है। लेकिन अनुमति प्रदान करने की जल्दी न मंत्रालय को है और न ही एआईआर को अपनी टीम भेजने की जल्दी है। गौरतलब है कि एशियन गेम्स 4 अक्टूबर को समाप्त हो जाएंगे।

इस विवाद ने एक प्रशन को जन्म दिया है, क्या एआईआर टीम को भेजा जाना ज़रूरी है जबकि एआईआर इंटरनेट और टीवी से अपडेट्स लेकर लगातार प्रसारित कर ही रहा है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन