Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मजीठिया वेज बोर्ड : अमर उजाला के साथी इसे जरूर पढ़ें (पार्ट वन)

मजीठिया मामला निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और अमर उजाला में ज्‍यादातर कार्यरत साथी अभी भी ऊहापोह में है वे किस ग्रुप में है। उमर उजाला का ग्रुप बी है और यह ही ग्रुप उसकी कन्‍याकुमारी से कश्‍मीर तक की सभी यूनिटों पर लागू होता है। इसके लिए मजीठिया वेज बोर्ड की रिपोर्ट में पेज नंबर 11-12 देख सकते हैं। उमर उजाला का नोएडा का कार्यालय हो या मेरठ का या फिर धर्मशाला का कार्यालय हो उसे सभी यूनिटों में बी ग्रेड का ही वेतनमान देना होगा। यानि वह अपनी यू‍निटों को अलग-अलग ग्रेड में बांट कर वेतनमान निर्धारित नहीं कर सकता है।

मजीठिया मामला निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और अमर उजाला में ज्‍यादातर कार्यरत साथी अभी भी ऊहापोह में है वे किस ग्रुप में है। उमर उजाला का ग्रुप बी है और यह ही ग्रुप उसकी कन्‍याकुमारी से कश्‍मीर तक की सभी यूनिटों पर लागू होता है। इसके लिए मजीठिया वेज बोर्ड की रिपोर्ट में पेज नंबर 11-12 देख सकते हैं। उमर उजाला का नोएडा का कार्यालय हो या मेरठ का या फिर धर्मशाला का कार्यालय हो उसे सभी यूनिटों में बी ग्रेड का ही वेतनमान देना होगा। यानि वह अपनी यू‍निटों को अलग-अलग ग्रेड में बांट कर वेतनमान निर्धारित नहीं कर सकता है।

इसके लिए हम आपको तुलनात्‍मक अध्‍ययन के लिए बी ग्रेड के सभी पदों के वेतन शहरों के वर्गीकरण के अनुसार उपलब्‍ध करवा रहे हैं। यह वेतनमान जुलाई 2015 से दिसंबर 2015 तक के बीच भर्ती नए साथियों पर लागू होते हैं। जिससे आसानी से जाना जा सकता है आप को बी ग्रेड के अनुसार वेतनमान मिल रहा हैं या नहीं है। यह वेतनमान उमर उजाला की दिल्‍ली, एनसीआर, कानपुर, लखनऊ आदि में स्थिति यूनियों में कार्यरत साथियों पर लागू होता है। इसके लिए देखें मजीठिया वेजबोर्ड की रिपोर्ट में 15 नंबर पेज।

अनुसूची- I. क- बी ग्रेड समाचार पञ  (शहरों का वर्गीकरण- क्षेञ ‘एक्‍स’)

(समाचार-पञ प्रतिष्‍ठानों में श्रमजीवी पञकारों का समूहन)

समूह-1: कार्यकारी संपादक, स्‍थानीय संपादक एवं अन्‍य…

Basic: 22,000

Gross Salary: 69,143

समूह-2: सहायक संपादक, समाचार संपादक एवं अन्‍य…

Basic: 20,000

Gross Salary: 63,194

समूह-3: मुख्‍य संवाददाता, मुख्‍य उप-संपादक,  सहायक समाचार संपादक, कार्टूनिस्‍ट, पेज डिजाईनर एवं अन्‍य…

Basic: 18,000

Gross Salary: 57,244

समूह-4: वरिष्‍ठ उप-संपादक, डिप्‍युटी पेज डिजाईनर एवं अन्‍य…

Basic: 16,000

Gross Salary: 51,295

समूह-5: उप-संपादक, रिपोर्टर, कलाकार, मुख्‍य प्रूफशोधक एवं अन्‍य…

Basic: 14,000

Gross Salary: 45,346

समूह-6: प्रूफशोधक एवं अन्‍य… समस्‍त श्रमजीवी पञकार…

Basic: 13,000

Gross Salary:  42,371

अनुसूची- II.  बी ग्रेड समाचार पञ (शहरों का वर्गीकरण- क्षेञ ‘एक्‍स’)

(गैर पञकार समाचार-पञ कर्मचारी-प्रशासनिक स्‍टाफ का वर्गीकरण)

समूह-1: वरिष्‍ठ सहायक महाप्रबंधक, वेब प्रशासक, इलैक्‍ट्रोनिक अथवा सॉफ्टवेयर अभियंता, मुख्‍य लेखाकार एवं अन्‍य…

Basic: 16,000

Gross Salary: 51,295

समूह-2: अपर प्रबंधक, लेखा अधिकारी, कल्‍याण अधिकारी एवं अन्‍य…

Basic: 14,000

Gross Salary: 45,346

समूह-3: अधिकारी अथवा विभागीय मुखिया, हेड क्‍लर्क, डीटीपी इंचार्ज, प्रोग्रामर एवं अन्‍य…

Basic: 12,000

Gross Salary: 39,396

समूह-4: वरिष्‍ठ स्‍टेनो सचिव, सुरक्षा पर्यवेक्षक एवं अन्‍य…

Basic: 11,000

Gross Salary: 36,422

समूह-5: कनिष्‍ठ क्‍लर्क, टेलीफोन/फैक्‍स मशीन ऑपरेटर, ड्राइवर, कारपेंटर, प्‍लम्‍बर, राजमिस्‍ञी एवं अन्‍य…

Basic: 9,000

Gross Salary: 30,472

 
समूह-6: बिल कलैक्‍टर्स, पिओन (चपरासी) एवं अन्‍य…

Basic: 8,500

Gross Salary: 28,985

अनुसूची- III. बी ग्रेड समाचार पञ (शहरों का वर्गीकरण- क्षेञ ‘एक्‍स’)

(गैर पञकार समाचार-पञ कर्मचारियों-फैक्‍ट्री स्‍टाफ का वर्गीकरण)

समूह-1: वरिष्‍ठ अभियंता, सहायक अभियंता एवं अन्‍य…

Basic: 12,500

Gross Salary: 40,884

समूह-2: वरिष्‍ठ पर्यवेक्षक, फोरमैन एवं अन्‍य…

Basic: 11,000

Gross Salary: 36,422

समूह-3: वरिष्‍ठ उत्‍पादन सहायक, कनिष्‍ठ वीडीटी संचालक, ऑफसेट मशीनमैन एवं अन्‍य…

Basic: 10,000

Gross Salary: 33,447

समूह-4: कन्‍वेयर स्‍ट्रीकेट मशीन-मैन, आर्ट विभाग में पेस्‍ट-अप मैन, प्‍लम्‍बर एवं अन्‍य…

Basic: 9,000

Gross Salary: 30,472

समूह-5: सहायक इलैक्‍ट्रीशियन, ट्रीडलमैन तथा डीएफ प्रेसमैन एवं अन्‍य…

Basic: 8,000

Gross Salary: 27,498

समूह-6: बालर मुकदम, रील लोडर तथा अनलोडर, ट्रोली मैन एवं अन्‍य…

Basic: 7,500

Gross Salary: 26,010

नोट- 1. उपरोक्‍त वेतन में पीएफ में 12 फीसदी कंपनी का योगदान भी जोड़ा गया है। इसके अलावा दिसंबर 2015 में रविवार को साप्‍ताहिक अवकाश का आधार मान कर 27 दिन का यानि 2700 रुपये रात्रि भत्‍ता भी जोड़ा गया है।

2. यदि आपको संस्‍थान ने नई कंपनी बनाकर उसमें स्‍थानांतरित कर दिया है तो भी आपको मजीठिया वेजबोर्ड के लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन