Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला के सिटी चीफ पंकज सिंह वाराणसी से चाहते हैं तबादला

अमर उजाला, वाराणसी से खबर है कि सिटी चीफ पंकज सिंह ने अपना तबादला नोएडा या नेशनल ब्‍यूरो में कराए जाने के लिए प्रबंधन को पत्र लिखा है. पंकज ने तबादले के लिए अपने व्‍यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है. पंकज सिंह इसके पहले बरेली में अमर उजाला के सिटी चीफ थे. दो महीने पहले ही उनका तबादला बनारस के लिए किया गया था.

 तबादले का पत्र लिखे जाने के बाद खबर आई थी कि पंकज संपादक के रवैये से परेशान होकर प्रबंधन को शिकायत की है, लेकिन पंकज ने ऐसी सभी बातों का खंडन करते हुए कहा कि यह सब निराधार बातें हैं. मैंने अपनी व्‍यक्तिगत कारण के चलते नोएडा या नेशनल ब्‍यूरो में तबादला किए जाने की निवेदन किया है.

पंकज का कहना है कि दो महीने में ही कोई संपादक कैसे किसी के साथ गलत व्‍यवहार कर सकता है. त‍बादले को लेकर लिखे गए पत्र के आधार पर ही यह खबर उड़ाई गई है, जो सरासर गलत है. गौरतलब है कि पहले खबर आई थी कि संपादक के व्‍यवहार से नाराज होकर पंकज सिंह ने प्रबंधन को पत्र भेजकर लंबी-चौड़ी शिकायत की है. 

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. sunil123

    September 10, 2014 at 6:04 am

    jabki संपादक का रवैया मिनट भर में पता चल जाता है. संस्थान अब उनसे नाराज न हो, तुरंत नॉएडा ट्रांसफर कर दे esliye पंकज सिंह ऐसा खंडन कर रहे है. ये बात ऑफिस के सभी लोग जानते है. kyoki वह जानते है की संपादक की बुराई करके नॉएडा उन्हें नहीं बुलाया जायेगा. पहले भी यहाँ से लोगो का ट्रांसफर kiya gaya है संपादक के कारन. कृपा करके पंकज अमर उजाला और लोगो को गलत मैसेज न दे. इसमे सबकी भलाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन