Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

डिम्पल के संसदीय क्षेत्र में गुंडों का तांडव, रोड जाम, सपा विधायक ने भी सरकार को कोसा

औरैया (उ.प्र.) : प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव के संसदीय क्षेत्र में अपराधियों और सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों के हौसले बुलंद हैं। औरैया जनपद के बिधूना कसबे में एक रेस्टोरेंट पर शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने दिनदहाड़े रेस्टोरेंट पर ताबड़तोड़ फायरिंग और तोड़फोड़ करके आम जनता में भय और दहशत का वातावरण बना दिया। आये दिन घट रही ऐसी घटनाओं से नाराज लोगों और कसबे के व्यापारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए और कसबे के भगत सिंह चौराहे पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला भी फूंका। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव और एस डी एम बिधूना मदन चन्द्र दुबे ने जाम लगाए लोगो को समझाने का प्रयास किया लेकिन गुस्साए लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ। 

पीड़ित रेस्टोरेंट मालिक पंकज कुशवाह ने अपने रेस्टोरेंट में हुई ढाई लाख रुपये की लूट का मामला दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की। बिधूना कोतवाली से महज 100 कदम की दूरी पर भगत सिंह चौराहे पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर विगत शाम शराब पीने से मना करने पर दबंग संतोष यादव और उसके साथियों ने रेस्टोरेंट मालिक और कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। इसकी लिखित सूचना बिधूना कोतवाली में दी गयी थी लेकिन सत्ता पक्ष से जुड़े होने के चलते आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कारवाई नहीं की गयी। अपने खिलाफ पुलिस को सूचना देने से गुस्साये दबंग संतोष यादव ने अगले दिन दोपहर को बुलेरो में अपने 5-6 साथियों के साथ आकर रेस्टोरेंट पर पुलिस के सामने ही फायरिंग और तोड़फोड़ कर बिक्री का रुपया लूट कर फरार हो गया।

रेस्टोरेंट मालिक पंकज ने कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। दिनदहाड़े चौराहे पर हुई फायरिंग की घटना और एक दिन पहले पुलिस को सूचना देने के बावजूद कारवाई न करने से गुससाये लोगों ने चौराहे पर जाम लगा दिया और अखिलेश सरकार और उनकी पुलिस का जम कर विरोध किया। रेस्टोरेंट मालिक पंकज की तहरीर पर संतोष यादव, अनिल यादव, देवा यादव, वन्टी यादव सहित 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। आरोपियों के खिलाफ बिधूना कोतवाली में मामला दर्ज होने के बाद ही जाम खुल सका।

घटना के विरोध में सड़क पर जाम लगाए लोगों के पास पहुंचे सपा विधायक प्रमोद गुप्ता एल एस ने पुलिस की जमकर क्लास ली। विधायक का कहना है की जब से सूबे में सपा की सरकार बनी है, तभी से सैकड़ों लोग गुंडों का शिकार हुए हैं। गुंडे खुलेआम जुआ खेला रहे हैं। सट्टा के साथ साथ लूटपाट और दहशत फैलाने के लिए खुलेआम फायरिंग करना उनके लिए आम बात हो गई है। गुंडई की कहानी मुख्यमंत्री तक पहुंचा दी गई है। कसबे में गुंडों द्वारा खुलेआम की गई फायरिंग की जानकारी पाकर बिधूना पहुंचे एस पी मनोज तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपराधी चाहे कितना भी ताकतवर हो, वह राजसत्ता से बड़ा और ताकतवर नहीं हो सकता। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई है और लापरवाही बरतने वाले एक दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन