Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मोहम्मद आजाद भी किनारे लगे, भास्कर ने पीटीआई के पत्रकार को नौकरी दी, एंकर शशांक भट्ट का इस्तीफा

सूर्या समाचार से खबर है कि पुण्य प्रसून बाजपेयी से पहले चैनल हेड के तौर पर काम कर रहे मोहम्मद आजाद भी किनारे लगा दिए गए हैं. उनका शो ‘मुद्दों का जवाब’ बंद किया जा चुका है. कुछ लोगों का कहना है कि मोहम्मद आजाद अब आफिस भी नहीं आ रहे हैं. वैसे पुण्य प्रसून के आने के बाद मोहम्मद आजाद की उल्टी गिनती लोगों ने शुरू कर दी थी. संपादक मोहम्मद आजाद और सीईओ दिनेश्वर के हटने के बाद अब पूरे चैनल पर पुण्य प्रसून बाजपेयी और उनकी टीम का नियंत्रण हो गया है.

भास्कर ने पीटीआई के पत्रकार को नियुक्त किया… मुंबई से खबर है कि दैनिक भास्कर अंग्रेजी पत्रकारों का मोह नहीं छोड़ पा रहा है. मुंबई से पीटीआई के पत्रकार कुमुद दास को भास्कर ने बिजनेस बीट के लिए नियुक्त किया है. कुमुद दास पीटीआई से साल भर पहले कार्यमुक्त हो चुके थे.

शशांक भट्ट

उत्तराखंड के न्यूज चैनल HNN24x7 के एंकर शशांक भट्ट ने इस्तीफ़ा दे दिया है। चैनल के एमडी ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन शशांक अपने निजी कारणों का हवाला देते रुके नहीं। शशांक भट्ट पिछले ढाई साल से HNN24x7 में थे और कई महत्वपूर्ण प्रोग्राम बनाते, करते थे। सूत्रों का कहना है कि चैनल की लगातार बदलती पॉलिसियों से तंग आकर शशांक भट्ट ने इस्तीफ़ा दिया है। शशांक भट्ट टीवी 100, साधना न्यूज आदि कई बड़े संस्थानों में 05 साल तक काम कर चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन