Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भड़के आजम खां बोले- ‘समाचार प्लस’ चैनल को इंटरव्यू नहीं दूंगा

Sanjay Sharma : मैं बिलकुल समझ नहीं पा रहा कि आज़म खान किस जन्म की दुश्मनी निकाल रहे हैं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से. आज आज़म खान समाचार प्लस चैनल के रिपोर्टर पर भड़क गए. बोले इस चैनल को इंटरव्यू नहीं दूंगा. समझ सकता हूँ उनका गुस्सा. कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से इस चैनल की तारीफ़ की थी. आज़म खान हर उन लोगों से खफा हैं जो उनके खिलाफ कुछ भी लिखते हैं, दिखाते हैं. खुलेआम चैनल को धमकी भी दे डाली आज आज़म खान जी ने. पता नहीं क्या हो गया है आज़म जी को जो इतनी गलतफहमी हो गई है जो वो समझते हैं कि जिसका जब चाहेंगे, बिगाड़ लेगे.

पहले रामपुर में दलित चिंतक कँवल भारती को फेसबुक पर टिप्पणी लिखने के आरोप में जेल भिजवा दिया. पर्दाफाश डॉट कॉम ने एक वीडियो लोड किया जिसमे आज़म जी अपने नेता जी के खिलाफ बोल रहे थे तो उसके खिलाफ एफआईआर करवा दी. आज़म खान जानते हैं कि उनके इन कारनामों से उनका तो कुछ बिगड़ेगा नहीं, हाँ अखिलेश सरकार की बदनामी जरूर हो जाएगी. वैसे भी आज मोदी जी की जितनी सीट यूपी में आई है उसमे आज़म खान जी की जुबान का बहुत बड़ा योगदान है. पर आज़म जी इस बार आपने पंगा गलत आदमी से ले लिया. आप तो उनका चैनल बंद नहीं करा पायेंगे पर चैनल मालिक उमेश कुमार ने एक मुख्यमंत्री से लड़ कर उनको जरूर पैदल कर दिया. थोड़ी जुबान पर लगाम लगाइये आज़म जी, क्यों एक भले मुख्यमंत्री को नुकसान पहुंचा रहे है.

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन