Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

रक्तदान कर लौट रहे पत्रकार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

बिहार के औरंगाबाद से खबर है कि पत्रकार बबलू कुमार की एक दुर्घटना के बाद मृत्यु हो गई है. वे ओबरा प्रखंड के एक अखबार कार्यरत थे. पत्रकार की मौत की खबर से औरंगाबाद के पत्रकार समुदाय के साथ-साथ परिवार में गम का माहौल है.

बताया जा रहा है कि बबलू कुमार पीएचसी में रक्तदान करने गये थे, जहां से वापस लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें उसी PHC में लाया गया जहां उन्होंने रक्तदान किया था.

पीएचसी में हालत बिगड़ने पर उन्हें औरंगाबाद के सदर अस्पताल में रेफर किया गया. यहां इलाज के दौरान बबलू कुमार की मौत हो गई. ये हादसा ओबरा थाना क्षेत्र के चपरी गांव के पास हुआ है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन