Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मुरैना के वयोवृद्ध पत्रकार बाबूजी का निधन, शोक में वकीलों ने कामकाज बंद किया

मुरैना से खबर है कि वयोवृद्ध पत्रकार बाबूजी रामगोविंद शर्मा एडवोकेट का गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि में 10 बजे के करीब निधन हो गया. वे 72 वर्ष के थे, और कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे.  उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार की सुबह स्थानीय मुक्तिधाम बड़ोखर में किया गया. उनकी चिता को मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र अन्नू शर्मा ने दी.

बाबूजी सन् 1990 के दशक में दैनिक भास्कर से जुड़े रहे. पत्रकारिता के साथ उन्होंने ताउम्र वकालत की और मुरैना जिले की सांस्कृतिक सामाजिक गतिविधियों में अगुआ रहे. बाबूजी ने 1990 से पहले पीजी कॉलेज में लॉ डिपार्टमेंट में एलएलबी की क्लासें भी लीं. पत्रकारों ने उनके गणेशपुरा निवास पर पहुंचकर अपने जिले के वयोवृद्ध पुरखा को श्रद्धांजलि अर्पित की. बाबूजी के निधन पर जिला न्यायालय में वकीलों ने शोकसभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी और कामकाज बंद कर दिया. (साभार- दैनिक भास्कर)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन