Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

क्या बदमाश उद्यमी ने पत्रकारों को साजिशन बदनाम किया? सुनें आडियो

आदरणीय श्री यशवंत सिंह जी।

मैं कुमारी शिशान्त शुक्ला शाहजहांपुर में इंडिया न्यूज़ की जिला संवाददाता हूं। आपके भड़ास4मीडिया पर एक ऑडियो और शिकायतें खबर के तौर पर डाली गई हैं जो कि एक षड्यंत्र के तहत फैक्ट्री मालिक ने डलवाई है।

दरअसल फैक्ट्री मालिक ने 11 मई 2020 को किसानों पर असलहों के साथ हमला किया था और फायरिंग की थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

इस खबर को मैंने इंडिया न्यूज़ पर प्रमुखता से चलाया था। इसके बाद फैक्ट्री मालिकों ने मुझे झूठा फंसाने के लिए धमकी दी थी।

वायरल की गई ऑडियो 3 अप्रैल की है जब मेरा एक रिश्तेदार शशिकांत बाजपेई मुझे फोन करके कोरोना काल में पत्रकारों का आर्थिक सम्मान करने की बात कर रहा है। मेरे द्वारा किसी तरह की कोई कॉल नहीं की गई थी।

अब फैक्ट्री मालिक मेरे रिश्तेदार से वह ऑडियो खरीद कर उसे षड्यंत्र के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।

आपसे विनम्र अनुरोध है कि एक महिला पत्रकार की छवि धूमिल हो रही है जिसमें वह पूरी तरह से निर्दोष है। अनुरोध यह भी है कि इस खबर को हटाया जाए।

प्रार्थनीय आपकी सदैव आभारी रहेगी।

मीडिया के साथियों के लिए जो पत्र जारी की हूं, उसे भी यहां अटैच कर रही हूं-

जिस व्यक्ति ने मेरी आडियो रिकार्डिंग वायरल की है, ये उसी व्यक्ति की रिकॉर्डिंग है… सुनें और समझें…

शिशान्त शुक्ला
इंडिया न्यूज संवाददाता
शाहजहांपुर


मूल खबर-

उद्यमी का मीडिया वाले कैसे करते हैं शोषण, सुनें आडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन