Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बजाज फाउंडेशन ने जल संसाधन प्रबंधन में असाधारण कार्य के लिए जीता नवभारत सीएसआर पुरस्कार

फाउंडेशन के ट्रस्टी अपूर्व नयन बजाज ने महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस से पुरस्कार प्राप्त किया, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने फाउंडेशन के प्रयासों की प्रशंसा की

मुंबई २५.०४.२३: बजाज फाउंडेशन ने राजभवन में आयोजित पुरस्कार समारोह में जल संसाधन प्रबंधन में सराहनीय कार्य के लिए नवभारत सीएसआर पुरस्कार जीता. फाउंडेशन के ट्रस्टी अपूर्व नयन बजाज ने महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस के हाथों यह पुरस्कार प्राप्त किया.

बजाज फाउंडेशन बजाज समूह की परोपकारी शाखा है और सावधानी से चुने गए हस्तक्षेपों के माध्यम से गांवों को आत्मनिर्भर और वहां के जीवन को सुखद बनाने के लिए प्रयासरत रहा है.

इस पुरस्कार को प्राप्त करने पर अपूर्व नयन बजाज ने कहा, “यह पुरस्कार प्राप्त करना बहुत सुखद अनुभव है। यह बताता है कि हमारा प्रयास सही दिशा और मार्ग पर है। यह पुरस्कार हमें एक बहुत बड़ी संख्या के संभावित लाभान्वितों तक पहुँचने में मदद करेगा। हमें यह ध्यान रखना है कि पानी की कमी है और यह बहुत ही अनमोल है।”

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने भाग लिया। श्री फडणवीस और श्री नार्वेकर ने भी बजाज फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा की।

जल संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में बजाज फाउंडेशन के काम ने अन्य संगठनों और व्यक्तियों के लिए टिकाऊ विकास की दिशा में काम करने और देश में पानी की कमी को दूर करने के लिए एक उदाहरण पेश किया है। संगठन अपने काम करने वाले स्थानों में हर व्यक्ति को सिंचाई और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के अपने लक्ष्य की दिशा में प्रयासरत है।

यह पुरस्कार यशोदा नदी के 700 किलोमीटर से अधिक हिस्से को फिर से जीवंत करने, सैकड़ों वर्षा जल संचयन संरचनाओं के निर्माण और कुओं और बोरवेलों के पुनर्भरण करपानी की कमी वाले क्षेत्रों में जीवन को आसान बनाने में फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना है। अब तक, फाउंडेशन ने अपने प्रयासों के माध्यम से 1500 गांवों में 85,000 से अधिक परिवारों (4.52 लाख लोगों) के जीवन को प्रभावित किया है और महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश राज्य में 3.16 लाख एकड़ से अधिक भूमि की सिंचाई की है।

बजाज फाउंडेशन ने माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को भी अपनाया है और 1.28 लाख से अधिक परिवारों को उनकी 1.65 लाख एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती प्रथाओं का उपयोग करके आत्मनिर्भर बनने में मदद की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन