Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वीडियो क्लिप बना कर शारीरिक, आर्थिक और मानसिक शोषण करने वाले यूट्यूबर के विरुद्ध पास्को एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा!

संजीव कुमार बाबा-

बलिया जिले में कोतवाली रसड़ा की पुलिस ने यूटयूब के पत्रकार रवि आर्य के विरुद्ध पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस पत्रकार को गिरफ्तार करने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

जानकारी हो कि नगर के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी 17 वर्षीय पुत्री जो कि एक विद्यालय में पढ़ती थी, उसी विद्यालय में अध्यापन का कार्य कर रहे नगर के ही कथित पत्रकार रवि कुमार आर्य पुत्र प्रदीप आर्य ने मेरी बेटी का बाथरूम के समय का वीडियो बना लिया।

उसी वीडियो क्लिप के माध्यम से वह मेरी बेटी का काफी दिनों से शारीरिक शोषण करता रहा। उसने धमका कर उससे पैसे व लाखों का गहना भी ले लिया। बावजूद इसके उसकी डिमांड बढ़ती गई। इसके कारण मेरी पुत्री का मानसिक संतुलन खराब हो गया। बाद में उसने पूरी बात घर के लोगों को बतायी।

लोकलाज के कारण इस मामले को नगर के कुछ सभ्रांत लोगों के बीच रखा गया। इसमें उक्त पत्रकार रवि कुमार आर्य भी को बुलाया गया जहां उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए नकदी के साथ गहनों का पैसा वापस करने की बात कह कर सुलह करायी। इसके बावजूद वह पैसा देना तो दूर उल्टे फिर से मेरी पुत्री को धमकाना शुरू कर दिया। मजबूर होकर पुलिस को तहरीर देनी पड़ी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त कथित पत्रकार के विरुद्ध संबंधित धाराओं सहित पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही आरंभ कर दी।

सनद रहे कि उक्त कथित पत्रकार इसके पूर्व भी इसी प्रकार एक अन्य लड़की को भी अपने जाल में फंसा कर उसे लेकर भाग गया था। हालांकि बाद में किसी प्रकार एक हफ्ते बाद दोनों को पुलिस ने बरामद किया और सुलह समझौता के बाद मामले को रफा दफा कर दिया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन