Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बरखा दत्त ने खोली पोल- ‘एनडीटीवी और प्रणय राय न तो क्रांतिकारी हैं, न ही सरकार विरोधी!’

बरखा दत्त सोशल मीडिया पर लगातार धमाके कर रही हैं. उनके निशाने पर हैं एनडीटीवी चैनल के मालिक प्रणय राय. बरखा ने साफ कहा- ”प्रणय राय सरकार विरोधी होने का महज नौटंकी करता है, दिखावा करता है. सच्चाई ये है कि एनडीटीवी के मालिक लगातार बीजेपी के आगे झुकते रहे और खबरें रोकते रहे. एक बात तो सच है कि ना तो एनडीटीवी विक्टिम है और ना ही क्रांतिकारी. चुनाव के बाद से लगातार प्रणय रॉय बीजेपी से मदद ही मांगते रहे. विरोध की कीमत मुझे नौकरी गंवा कर चुकानी पड़ी.”

बरखा ने बताया कि टैक्स चोरी के आरोपों में घिरे चैनल के मालिक प्रणय रॉय खबरों को रुकवा दिया करते थे. बीजेपी विरोधी होने का और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने या सरकार से लोहा लेने का जो नाटक एनडीटीवी और उसके मालिक कर रहे हैं, वो महज दिखावा है. प्रणय रॉय अपने फायदे के हिसाब से खबरों को चलाने और रोकने का आदेश देते थे. जो प्रबंधन के इन फैसलों का विरोध करता, उनकी रिपोर्टिंग तक रोक लगा दी जाती थी.

उल्लेखनीय है कि एनडीटीवी के मैनेजिंग एडिटर श्रीनिवासन जैन ने कुछ दिन पहले अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी को दिए लोन पर एक स्टोरी की थी जिसे बाद में हटा दिया गया. तब श्रीनिवासन जैन ने लिखा- ‘एनडीटीवी के वकीलों ने कहा कि स्टोरी को कानूनी वजह से हटाना पड़ेगा. ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि रिपोर्ट पूरी तरह सार्वजनिक रूप से मौजूद तथ्यों पर आधारित है.  इसमें किसी तरह का निराधार या अवांछित आरोप नहीं लगाया गया है. ऐसे हालत में पत्रकारों के लिए काम करना काफी मुश्किल है. अभी मैं इसे एक परेशानी भर मान रहा हूं. मैं फिलहाल एनडीटीवी पर पत्रकारिता जारी रखूँगा. ये बातें एनडीटीवी को भी बता दी है.’

…जारी…

अगला पार्ट पढ़ें…

ये भी पढ़ सकते हैं…

xxx

xxx

xxx

xxx

xxx

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन