Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

विनायक विजेता, रजनीश, अमिताभ, आशुतोष, मधुप मणि समेत कई पत्रकार हुए सम्मानित

पटना के वरीय पत्रकार सह न्यूज पोर्टल ‘खबर मंथन’ के प्रधान संपादक विनायक विजेता, न्यूज नेशन के बिहार हेड रजनीश सिन्हा, न्यूज 24 के बिहार झारखंड ब्यूरो प्रमुख अमिताभ ओझा, सहारा समय बिहार के वरीय संवाददाता आशुतोष कुमार, पीटीएन न्यूज के संपादक मधुप मणि ‘पिक्कू’ सहित लगभग डेढ़ दर्जन पत्रकारों को सरस्वती पूजा के अवसर पर अंगवस्त्र, डायरी व कलम देकर सम्मानित किया गया।

पटना सहित बिहार के कई शहरों में अग्रणी शिक्षण संस्थान ‘अदम्या अदिति गुरूकुल’ के संस्थापक निदेशक व शिक्षाविद के साथ वेद कुरान सहित कई धर्म ग्रंथों की जानकारी रखने वाले गुरू रहमान तथा अन्य अतिथियों ने पत्रकारों को सम्मानित किया।

गुरू रहमान अल्पसंख्यक होने के बावजूद वर्षों से अपने संस्थान में सरस्वती पूजा का आयोजन श्रद्धा के साथ करते रहें हैं। वह महज 11 रूपये फीस लेकर बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराते हैं। उनके संस्थान की ओर से सम्मानित होने वाले अन्य पत्रकारों में वरीय पत्रकार एसएन श्याम, कौशलेन्द्र कुमार इनाडु के रंजीत कुमार सहित कई स्थानीय संवाददाता शामिल हैं। समारोह का संचालन पत्रकार अनूप नारायण सिंह ने किया जबकि इस मौके पर पटना की मेयर सीता साहू के साथ कई शिक्षा विद उपस्थित थे।

जयप्रकाश नवीन
वरीय पत्रकार
एक्सपर्ट मीडिया न्यूज
पटना

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन