Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

‘बेटी डराओ-बृजभूषण बचाओ’

पंकज मिश्रा-

तो दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में BBS के खिलाफ दर्ज POCSO केस में CLOSURE REPORT फाइल कर दी , कहा आरोप की पुष्टि के लिए कोई सुबूत नही मिला। जांच इतनी ही त्वरित गति से होनी चाहिए। पुलिस और माननीय दोनों को बधाई।

बताइए न, जनवरी से ही मामला लटका पड़ा था, मामला संज्ञान में आते ही खुद FIR दर्ज कर विवेचना कर मामला कोर्ट के पाले में डाल देते तो इतनी फजीहत तो न होती।

बकिया मामलों में सुनने में आ रहा है सवा सौ डेढ़ सौ लोगो के बयान रिकार्ड किये जा चुके हैं। यौन शोषण न हुआ सिनेमा हो गया जिसे पर्दे पर सैकड़ों लोगों ने देखा होगा और स्टोरी सुनाने बैठे हैं।

वरिष्ठ पत्रकार सोनी कपूर कहती हैं-

बीजेपी का नया नारा है ‘बेटी डराओ-बृजभूषण बचाओ’… एक नाबालिग लड़की ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए POCSO का मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस, सरकार, मंत्री और सांसद का पूरा तंत्र उस लड़की के खिलाफ खड़ा हो गया और आरोपी को बचाया। लड़की को झूठा करार देते हुए उसे अपना बयान वापस लेने के लिए मजबूर किया जाता है। बीजेपी का नया नारा है ‘बेटी डराओ-बृजभूषण बचाओ

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन