Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

स्टोन निकलवा के लौटे यशवंत सुनाने लगे ओटी के भीतर की होश-बेहोश युक्त कहानी, पढ़िए पहला पार्ट!

यशवंत सिंह-

कैलाश अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में जाते ही अंदर की घबराहट मैं छिपाने की भरसक कोशिश कर रहा था, इधर उधर की बातें कर रहा था, पत्थर पथरी किडनी पर एक चलताऊ शेर सुना कर माहौल को नार्मल करने की कोशिश कर रहा था-

उनकी यादें भुलाने को दिल पे जो रखे थे हमने पत्थर,
कमबख्त सरक कर किडनी में वो अब पथरी बन गए।

तभी डॉ सुब्रत बोले- आप घबराए हुए लग रहे हैं।

मैंने कहा- नहीं तो!

लेकिन मशीनें चुग़ली कर चुकी थीं। लाइव डेटा डॉ सुब्रत को बता चुका था कि मेरा ब्लड प्रेशर 165/120 तक पहुँच चुका है।

उन्होंने फ़ौरन चढ़ रहे पानी के रास्ते एक दवा डालने को कहा।

बीपी उतरने लगा!

मैंने कहा था मुझे होश में सब देखना है।

उन्होंने रीढ़ की हड्डी में एक इंजेक्शन दिया। कमर के नीचे का हिस्सा सुन्न पड़ने लगा। पैरों में जैसे चींटियाँ सी काटने लगीं। और थोड़ी ही देर में झुनझुनाते हुए पैर सुन्न हो गये दोनों।

डॉ सुब्रत ने एक दवाई और देने को कहा। कोई एंटी डिप्रेशन इंजेक्शन। कमर के ऊपर के हिस्से, ख़ासकर मस्तिष्क में फ़ीलगुड हार्मोन का तेज़ी से प्रवाह शुरू हो गया!

मैं सेट हो गया। सब स्थिर हो गया। नीचे का सुन्न। ऊपर का खुश। बीच में सफ़ेद पर्दा उठने लगा! ऑपरेशन के उपकरण बजने लगे।

अब जो चाहे करो, घंटा करो घंटों करो.. अपन तो अब मौज में हैं जी!

अदभुत है एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट… ये तो मोक्ष विभाग से कम नहीं!

डॉ सुब्रत कहते हैं-

Anesthesia is a very interesting branch of medicine….here we reverse all physiological functions reversibly and accurately…. We can stop everything that is important for our existence but we do it in a controlled manner…. reversibly…. reversible loss of consciousness, reversible loss of breathing, muscular activity and in some situations reversible loss of heart pumping….

From head to toe any area of the human body can be controlled…I mean its functions stopped during surgery…. without which surgery is impossible.

(तस्वीर में एनेस्थीसिया के हेड डॉ सुब्रत दाम और यूरोलॉजिस्ट व सर्जन डॉ राहुल तिवारी)

जारी…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन