Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

भागलपुर में भास्कर की बुकिंग शुरू होते ही लुढ़के अखबारों के भाव

भागलपुर (बिहार) : यहां के प्रमुख समाचार पत्रों दैनिक जागरण, हिंदुस्तान और प्रभात खबर ने अखबारों की कीमत डेढ़ रूपये कम करते हुए अब ढाई रूपये कर दी है. रविवार का अंक तीन रूपये का होगा. दैनिक भास्कर की आहट ने तीनों अखबारों की निंद उड़ा दी है. दैनिक भास्कर की बुकिंग अठारह अप्रैल से शुरू कर दी गयी है. भास्कर निन्यानवे रूपये में एक साल तक के लिये पाठक बना रहा है. बुकिंग कराने पर कथित रूप से ढाई सौ रूपये के गिफ्ट के अलावा साढ़े सात सौ रूपये का विज्ञापन कूपन भी दिया जा रहा है. बुकिंग कराने वाले पाठकों को 75 रू प्रति माह अखबार शुल्क देना होगा. 

दूसरी तरफ दैनिक जागरण इन दिनों सबसे ज्यादा प्रयोग कर रहा है. कर्मियों का फेर बदल जम कर किया जा रहा है. इस क्रम में नवगछिया के मॉडम प्रभारी दिनेश को हटा कर बेगुसराय भेजा गया और उनकी जगह पर धीरज को प्रभारी बनाया गया है. नवगछिया भागलपुर संस्करण में ही आता है लेकिन वहां खबरों की उत्पादकता ज्यादा है. इसलिये प्रभात खबर का भी यहां कार्यालय है. जिसके मॉडम प्रभारी कृष्णा मिश्रा है. 

नवगछिया में हिंदुस्तान की कमान संजीव संभाल रहे हैं. दूसरी तरफ कल तक डांट डपट करते रहे संपादकों के मुंह में इन दिनों मिश्री घुल गयी है. पंद्रह सौ से दो हजार रूपये में काम करने वाले रिपोर्टरों की भी पूछ हो रही है. भास्कर की पहली पसंद हिंदुस्तान के रिपोर्टर हैं. दूसरे नंबर की पसंद पर प्रभात खबर है. 

प्रभात खबर की कमान संपादक जिवेश रंजन सिंह, हिंदुस्तान की कमान विश्वेस्वर कुमार और दैनिक जागरण की कमान किशोर झा संभाल रहे हैं. जिवेश रंजन ने प्रभात खबर की कमान उस समय संभाली, जब प्रभात खबर को डूबती नाव कहा जाने लगा था. जिवेश ने कड़ी मेहनत से प्रभात खबर को भागलपुर में सम्मान जनक स्थान पर लाया. 

विश्वेस्वर कुमार भागलपुर हिंदुस्तान के संकट मोचक माने जाते हैं. स्वभाव से कड़क विश्वेश्वर ने बेहतर खबरों की श्रृंखला सजा कर हिंदुस्तान को पुरानी पहचान फिर से दिला दी. दैनिक जागरण के किशोर झा काफी अनुभवी हैं. वे जागरण के बेहतर ब्रांडिग को बरकरार रखे हुए हैं. भास्कर का आगमन तीनों संपादकों के लिये भी कड़ी चुनौती है. इन सब बातों से इतर मेहनती व शोषित रिपोर्टर वर्ग इस दौड़ में अच्छे दिन की उम्मीद लगाये बैठै हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. कुंवर समीर शाही

    April 22, 2015 at 8:04 am

    😀 😆 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन