Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत समाचार चैनल पर छापे के विरोध में पीलीभीत में पत्रकारों का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के आवाहन पर सड़क पर उतरे पत्रकार, कलेक्ट्रेट परिसर में घूम कर किया जोरदार प्रदर्शन, पत्रकारों के हाथों में थी योगी मोदी सरकार की ज्यादतियों को दर्शाते स्लोगन व नारे लिखी तख्तियां

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर दबाव बनाने के मकसद से मीडिया संस्थान भारत समाचार पर आयकर विभाग व प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी से भड़के पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के आवाहन पर जिले भर के प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। पत्रकारों ने ‘हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां, पोस्टर व बैनर को थामकर पूरे कलक्ट्रेट में घूम-घूमकर प्रदर्शन किया।

बैनर-तख़्तियों पर भाजपा सरकार का देखो हाल-मीडिया संस्थानों पर रहे छापे डाल’, ‘मोदी – योगी होश में आओ-आईटी रेड पर रोक लगाओ’, ‘सच को दिखाना है अधिकार-
बंद करो अब अत्याचार’, ‘मोदी- योगी की सरकार-चौथे स्तंभ पर अत्याचार’, मीडिया पर छापेमारी बंद करो, पत्रकारों पर हमले बंद करो, लोकतंत्र की हत्या बंद करो, मीडिया पर उत्पीड़न बंद करो, पत्रकारिता बचाओ लोकतंत्र बचाओ, मीडिया संस्थानों पर छापे अघोषित आपातकाल लागू आदि नारे लिखे थे।

बाद में राष्ट्रपति के नाम पर संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ञापन में कहा गया कि 22 जुलाई को आयकर विभाग ने भारत समाचार चैनल के दफ्तरों व घरों पर छापेमारी की, यह कार्रवाई मीडिया की आवाज को दबाने का प्रयास है। दरअसल कोविड-19 के संक्रमण के दौरान आम लोगों की तकलीफों को उजागर करने के कारण बदला लेने के मकसद से यह कार्रवाई की गई है।

ज्ञापन में कहा गया कि सभी पत्रकारगण आयकर विभाग व प्रवर्तन निदेशालय के इस कदम की निंदा करते हैं। साथ ही मांग करते हैं कि किसी के इशारे पर इस तरह पद एवं अधिकारों का दुरुपयोग कर मीडिया को उत्पीड़ित करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, जिससे प्रेस की आजादी सुरक्षित रह सके और भविष्य में भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में पद एवं अधिकारों के दुरुपयोग की कोई हिमाकत न कर सके।

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मंडल अध्यक्ष निर्मल कांत शुक्ला की अगुवाई में ज्ञापन देने वालों में यूनियन के जिलाध्यक्ष सुधीर दीक्षित, जिला महामंत्री जितेंद्र गंगवार, टीवी जर्नलिस्ट हरपाल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार शुक्ला, टीवी जर्नलिस्ट धर्मेंद्र सिंह चौहान, तहसीन खां, महेश कौशल, हरीश गंगवार, मुकुल शर्मा, प्रशांत वर्मा, अभिषेक कुमार, राजेंद्र कुमार, दीनदयाल शास्त्री, अमित कुमार, रामदेव, प्रदीप सक्सेना, मायाराम, शरद कुमार दुबे, प्रांजल गुप्ता,अमित चतुर्वेदी, आशुतोष मिश्रा, महेश वर्मा, पंकज गुप्ता,संजय शर्मा, हिमांशु वर्मा, रिंटू वर्मा, मुनेंद्र,पंकज सिंह, मनदीप सिंह आदि प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार शामिल थे।

फ़ोटो परिचय- पीलीभीत में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर दबाव बनाने के मकसद से भारत समाचार मीडिया संस्थान पर आयकर विभाग व प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी से भड़के पत्रकारों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन