Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर ने आईपीएस कुंवर विजय प्रताप से माफी मांगकर जान छुड़ाई

पठानकोट आतंकवादी हमले की रिपोर्टिंग मामले में चल रहे केस में दैनिक भास्कर प्रबंधन ने अपनी जान बचाने के वास्ते आईपीएस कुंवर विजय प्रताप से माफी मांग ली है. जालंधर से छपने वाले जय हिंद अखबार ने इस घटनाक्रम को भास्कर द्वारा थूक कर चाटना करार दिया है.

दैनिक भास्कर ने पाठनकोट एयरबेस पर आतंकी हमले की रिपोर्टिंग के दौरान आईजी कुंवर विजय प्रताप के खिलाफ अनाप शनाप खबरें छापी थी. इससे नाराज आईपीएस विजय प्रताप ने अमृतसर की कोर्ट में दैनिक भास्कर के मालिकों और संपादकों के खिलाफ मुकदमा कर दिया था. कोर्ट ने आरोपियो के उपस्थित न होने पर सभी के खिलाफ वारंट जारी कर दिया.

अब पता चला है कि दैनिक भास्कर के मालिकों ने एक लिखित माफीनामा कोर्ट में जमा कर दिया है जिसमें कहा गया है कि पठानकोट हमले को लेकर जो समाचार आईपीएस कुंवर विजय प्रताप के खिलाफ प्रकाशित किए गए, वे निराधार थे. भास्कर के मालिकों ने लिखित रूप से कहा है कि उस आतंकवादी हमले के दौरान श्री कुंवर ने कोई लापरवाही नहीं बरती थी और न ही उनको एनआईए ने तलब किया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन