दुनिया भर के 25 करोड़ भोजपुरी दर्शकों के बीच ”भोजपुरी सिनेमा” एक मात्र ऐसा चैनल है जो प्रत्येक सप्ताह 42 नए फिल्मों का प्रसारण करता है। ऐसा अनुमान है कि 50 से भी अधिक फिल्मों के संग्रहण के साथ ”भोजपुरी सिनेमा” दुनिया का सबसे बड़ा भोजपुरी फिल्म पुस्तकालय है। दर्शकों को आकर्षित करने के प्रयास में भोजपुरी फिल्मों के सार्वजनिक प्रसारक ”भोजपुरी सिनेमा” चैनल को आसानी से देश भर के दर्शकों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी क्रम में ‘भोजपुरी सिनेमा’ अब देश के सुदूर क्षेत्रों में अपनी पैठ ज़माने के लिए टाटा स्काई (चैनल नं 1115) और डेन नेटवर्क (चैनल नं 827) पर उपलब्ध है। इस कदम से ”भोजपुरी सिनेमा” देश के गैर भोजपुरी भाषी क्षेत्रों के दर्शकों के लिए भी उपलब्ध होगा। ”भोजपुरी सिनेमा” डीटीएच प्लेटफॉर्म टाटा स्काई, एयरटेल, डीडी फ्री डिश, क्षेत्र के सभी केबल ऑपरेटरों के साथ डिश टीवी के रूप में उपलब्ध है। उक्त घोषणा एंटरटेन टेलीविजन प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और प्रबंध निदेशक मनीष सिंघल ने की।