Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

भड़काऊ भाषण वाली खुशबू पांडेय इस बार मुसीबत में, बिहार पुलिस ने दर्ज की एफआईआर….

मदन मोहन सोनी-

यूट्यूब और फेसबुक वाले पत्रकारों की चहेती खुशबू पांडेय इस बार मुसीबत में हैं। भड़काउ भाषण के लिए बिहार की जमुई पुलिस ने खुशबू पांडेय पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर में एक शोभा यात्रा के दौरान खुशबू पांडेय ने भाषण दिया और एक संप्रदाय विशेष के खिलाफ हमेशा की तरह खूब जहर उगला था।

अपने समर्थकों के बीच हिंदू शेरनी और विरोधियों में बदबू पांडेय के नाम से जानी जाने वाली खुशबू अक्सर अपने मुस्लिम विरोधी बयानों के लिए चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर खुशबू के वीडियोज को खूब व्यूज मिलते हैं। इस वजह से यूट्यूबर पत्रकार खुशबू पांडेय के साथ खूब इंटरव्यू करते रहते हैं।

एफआईआर दर्ज होने के बाद खुशबू पांडेय ने एक वीडियो जारी कर कहा कि मैंने अपने भाषण में कुछ भी गलत नहीं बोला है। मैंने अपने भाषण में हिंदू राष्ट्र की बात की, अपनी बहन बेटियों को लव जिहाद से बचाने की बात की, हमारे धर्म को उजागर करने की बात की, अपने उन मंदिरों को वापस लेने की बात की जिन्हें आक्रमणकारियों ने तोड़ कर वहां मस्जिद बना दी है। मुझे बिहार पुलिस पर पूरा भरोसा है कि वो मेरी बातों को समझेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन