Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ताश के पत्तों सा बिखरने लगा इंडिया डेली लाइव चैनल, सैलरी संकट पर पढ़ें पत्रकारों का दर्द

माम शोर शराबे के साथ शुरू हुआ न्यूज़ चैनल इंडिया डेली लाइव ताश के पत्तों की तरह बिखर रहा है. पिछले दिनों चैनल के एडिटर इन चाफ शमशेर सिंह के जाने के बाद आवाजाही की झड़ी लगी हुई है.

शमशेर सिंह के बाद आउटपुट हेड नीरज सिंह चले गए. इनपुट एडिटर विवेक प्रकाश, प्रोडक्शन हेड हरप्रीत सिंह और कैमरा हेड दीपक धामी ने इस्तीफा सौंप दिया है.

यह हालात तब हैं जब चैनल को शुरू हुए महज 9 महीने ही हुए हैं. तमाम होर्डिंग, पोस्टर अख़बारों में विज्ञापन देकर कईचेहरों को चमकाया गया. लेकिन हुआ क्या, यहां कार्यरत लोगों को अपने भविष्य पर संकट के बादल मंडराते दिख रहे हैं. कइयों को तो तनख्वाह तक न दिए जाने की सूचना है. चैनल में सैलरी का संकट जैसी बात कही जा रही है. तमाम पत्रकारों ने अपना दर्द बयां किया है.

मीडिया इंडस्ट्री में हड़कंप सऱीखा माहौल है. तमाम वो पत्रकार जिन्होंने दूसरा चैनल छोड़कर यहां ज्वाइनिंग ली थी. कई तो अपने घरों में सिंगल कमाने वाले हैं. इन सबका क्या होगा?

एक तरफ चैनल प्रबंधन नए संपादक की तलाश में है, तो वहीं दसरी तरफ मैनेजमेंट लगातार छंटनी पर छंटनी कर रहा है. अब तक की जानकारी के मुताबिक 80 से अधिक पत्रकारों को चैनल से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है. आने वाले समय में और भी लोगों की छुट्टी की जा सकती है. एंकर्स को लगातार ऑफ एयर किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें..

इंडिया डेली लाइव चैनल में भी टिक नहीं पाए शमशेर सिंह!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन