Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भाजपा के ये गालीबाज पदाधिकारी ही नए भारत के नए नेता बनेंगे?

सोशल मीडिया पर पत्रकार के खबर वायरल करने के बाद स्मृति ईरानी के अगल-बगल दिखने वाले इस युवा नेता ने पत्रकार को दी मां-बहन की गालियां…

अमेठी : राजनीति का स्तर इस कदर गिरता जा रहा है कि राजनैतिक दलों से जुड़े छोटे-बड़े हर नेता मर्यादाओ की सीमाएं लांघ जा रहे हैं। बीजेपी हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राहुल गांधी को दी गई गाली के प्रकरण का अभी पटाक्षेप भी नहीं हुआ था के अब यहां अमेठी में बीजेपी के एक युवा नेता ने सोशल मीडिया पर एक पत्रकार को गालियां लिखी हैं। इसके बाद पत्रकार ने आरोपित नेता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।

पत्रकार अश्विन मिश्रा ने सोशल मीडिया पर बीजेपी से संबंधित एक खबर को वायरल किया था। इसके बाद कमल अग्रहरि नाम के बीजेपी के युवा नेता ने मर्यादाओं को दरकिनार कर उन्हें सोशल मीडिया पर मां-बहन की गालियां दे डाली। उल्लेखनीय है कि कमल अग्रहरि अमेठी मे भारतीय जनता युवा मोर्चा का मंडल महामंत्री है और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबियों मे गिना जाता है।

बीजेपी के इस युवा नेता के कृत्य से नाराज़ होकर पत्रकार अश्विन ने दिल्ली के फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन मे शिकायत कर एफआईआर कराई है। उन्होंने पुलिस के अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से भी प्रकरण की लिखित शिकायत की है। अश्विन ने सवाल किया है कि स्मृति ईरानी और भाजपा अध्यक्ष बताएं कि भाजपा धरती को भी मां कहती है, धरती आपकी मां है और मेरी भी, भाजपा हर महिला को मां, बहन, गृहणी और बेटी के रूप मे देखती है, क्या भाजपा इससे इत्तेफाक रखती है जो उनके पदाधिकारी ने किया?

Ashvin Mishra
[email protected]

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन