Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

साली के खिलाफ खबर छपने से तिलमिलाए भाजपा नेता ने पत्रकार का उत्पीड़न शुरू किया

पत्नी की बहन के खिलाफ समाचार प्रकाशन से बौखलाए जांजगीर-चांपा जिले के भाजपा नवागढ़ मंडल अध्यक्ष ने पहले पत्रकार को फोन कर सत्ताधारी पार्टी के नेता होने का धौंस दिखाया, उस पर भी बात नहीं बनी तो अपने आपको पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष का सबसे करीबी बताते हुए उनके नाम से धमकी दी। फिर भी बात न बनते देख शिकायत कर पत्रकार की पत्नी को नौकरी से निकलवाने का भय दिखाया। अब सोशल मीडिया में उसी मामले में पत्रकार पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए उसे वायरल कर रहा है। जिस समाचार को लेकर यह पूरा खेल खेला जा रहा है उसे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के साथ-साथ एक इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथी ने भी कवरेज तथा प्रसारित किया था। इसके वीडियो फुटेज भी उपलब्ध हैं।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत अवरीद के आंगनबाड़ी केन्द्रों में लंबे समय से अनियमितता की शिकायत मिल रही थी। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और एक इलेक्ट्रानिक मीडिया की टीम ने अवरीद के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 1, 2, 3 और 4 में पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद संबंधित समाचार को प्रकाशित और प्रसारित किया। उन्हीं आंगनबाड़ी केन्द्रों में से एक की कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के नवागढ़ मंडल अध्यक्ष राजू कश्यप की पत्नी की बहन है।

पत्नी की बहन के खिलाफ समाचार प्रकाशन से बौखलाए भारतीय जनता पार्टी के नवागढ़ मंडल अध्यक्ष राजू कश्यप ने रविवार को सोशल मीडिया में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के पत्रकार कैलाश कश्यप पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए एक पत्र वायरल किया जिसमें उन पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में जाकर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए लिखा गया है कि छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के पत्रकार कैलाश कश्यप के द्वारा केन्द्र क्रमांक 1, 2 व 3 में जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से रेडी टू ईट व गर्म भोजन के वितरण के नाम पर आंगनबाड़ी केन्द्र के कार्यकर्ताओं से रूपयों की मांग की गई। आंगनबाड़ी द्वारा रूपए देने मे असमर्थता जताने पर इन लोगों के खिलाफ अपने समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन