Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सवाल पूछने वाले ‘समाचार प्लस’ के एंकर को बीजेपी नेताइन ने ‘चोर’ कह डाला, देखें वीडियो

भाजपा वाले सत्ता पाकर दिमाग खो देते हैं. आपा खो देते हैं. वे खुद को प्रभु से कम नहीं समझते. उनका ये सेंस भी खत्म हो जाता है कि आखिर मीडिया के लोगों से कैसे बर्ताव किया जाए. यही कारण है कि सत्ता मिलने के कुछ वक्त बाद ही भाजपा के नेता और भाजपा की सरकारें आम जन में अलोकप्रिय होने लगती हैं. तेजतर्रार एंकर असित नाथ तिवारी को एक बार फिर भाजपा नेताओं की बदजुबानी को झेलना पड़ा है, वह भी लाइव, शो के दौरान.

भाजपा नेताओं को यह नहीं पता कि किसी पत्रकार या एंकर के सवाल से तिलमिला कर उसे गाली देना दरअसल उस पत्रकार या एंकर को मेडल देना होता है. पत्रकारिता के पेशे में कड़े सवाल करने वाले पत्रकारों को आमतौर पर बदजुबानी या दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है. कई बार तो नौकरियां चली जाया करती हैं.

मीडिया को धमकाना, सवाल पूछने वालों को देशद्रोही कहना और पसंद का विषय नहीं होने पर डिबेट के दौरान एंकर को गालियां देना सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की आदत हो गई है. शुक्रवार को यूपी-उत्तराखंड के रीजनल चैनल ‘समाचार प्लस’ पर सेना पर सियासत विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी प्रवक्ता अनीता अग्रवाल ने चैनल के आउटपुट हेड और एंकर असित नाथ को ‘चोर’ कह डाला.

बहस के दौरान आपा खो चुकीं अनीता अग्रवाल ने लगातार कई बार असित नाथ के लिए ‘चोर’ शब्द का इस्तेमाल किया. इससे पहले नवंबर 2017 में भी बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री लाइव शो के दौरान असित नाथ को ‘घटिया आदमी’ कह चुके हैं. तब असित नाथ ने उनसे मोदी सरकार के चार साल के चार बड़े काम पूछे थे। सवालों पर बीजेपी के कुछ नेताओं की तिलमिलाहट और बदजुबानी साफ दिख रही है.

देखें संबंधित वीडियो-

Video

इसे भी पढ़ें….

कड़े सवाल से नाराज भाजपा प्रवक्ता ने एंकर को घटिया आदमी कहा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन