Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बीएमडब्ल्यू वाले वरिष्ठ पत्रकार को जान बचाने के लिए चलती बस में चढ़ना पड़ा

योगीराज में लॉ एंड आर्डर की पोल हर रोज खुलती है. पीलीभीत में सिपाही और दरोगा को पब्लिक ने दौड़ाकर पीटा. उधर गाजियाबाद में दस पंद्रह गुंडों ने एक पत्रकार पर धावा बोल दिया.

पत्रकार बीएमडब्ल्यू पर सवार था. जान बचाने के लिए उसने अपनी लग्जरी कार छोड़ कर चलती बस में चढ़ गया जिससे उसकी जान बच गई. हमलावरों ने बीएमडब्ल्यू में बैठे बच्चे को भी नहीं बख्शा और उसे बुरी तरह पीटा.

रोहित कुमार नामक ये पत्रकार कहां कहां काम किए हैं और अभी कहां कार्यरत हैं, ये पता नहीं चल पाया है. इनसे संबंधित खबर का प्रकाशन एक स्थानीय अखबार ने किया है जिसमें घटनाक्रम का विवरण दिया गया है.

अखबार ने छापा है कि रोहित ने किसी खबर का प्रकाशन किया था जिससे कुछ पत्रकार लोग नाराज चल रहे हैं. पूरी कहानी क्या है, ये स्पष्ट नहीं हो पा रहा है.

देखें अखबार में छपी खबर-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन