Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

इंडिया.com के बृज द्विवेदी और भारत24 के सुमित कुमार को मिला लीगल पत्रकारिता के लिए अवार्ड

NDLA यानि नॉर्थ दिल्ली लॉयर्स एसोसिएशन ने दिल्ली के इंडियन हेबिटेट सेंटर में “जस्टिस मीडिया अवार्ड और “लीगल साथी” प्लेटफॉर्म समारोह का आयोजन किया गया.

अवार्ड लेते ब्रिज दुबे

समारोह में मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी के चेयरपर्सन जस्टिस अनिल आर दवे और जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस, NCLT के पूर्व चेयरमैन और NHRC के पूर्व सदस्य जस्टिस एमएम कुमार और एडिशनल लॉ सकैट्ररी डॉ अंजू राठी राणा मौजूद रहीं. इस मौके पर लोगों को मुफ्त में लीगल सहायता प्रदान के लिए “लीगल साथी” प्लेटफॉर्म का भी उद्घाटन किया गया.

ब्रिज दुबे ने आम लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी, वो भी सरल भाषा में देने के लिए एक लीगल शो शुरू किया है. शो का नाम है- Order Order. इस शो को काफी पसंद किया जा रहा है. NDLA के इस कार्यक्राम में India.com के लीगल जर्नलिस्ट ब्रिज दुबे को बेस्ट लीगल एंकरिंग के लिए “जस्टिस मीडिया अवार्ड” से नवाजा गया. वहीं भारत24 के लीगल एडिटर सुमित कुमार को भी “जस्टिस मीडिया अवार्ड” देकर सम्मानित किया गया. सुमित कुमार को लीगल रिपोर्टिंग में शानदार प्रदर्शन के लिए यह अवार्ड प्रदान किया गया.

अवार्ड के साथ भारत24 के सुमित कुमार

जस्टिस अनिल आर दवे, जस्टिस एमएम कुमार और एडिशनल लॉ सेक्रेट्री डॉक्टर अंजु राठी राणा ने बृज द्विवेदी और सुमित कुमार को बुके और अवार्ड देकर सम्मानित किया.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन