Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

गाजीपुर के चर्चित यूट्यूबर ब्रजभूषण दूबे अखिल भारतीय सारस्वत सम्मान से नवाजे गए!

ग़ाजीपुर/वाराणसी- काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वैदिक विज्ञान केंद्र में तीन कुलपतियों एवं संस्थान के पदाधिकारी ने ब्रजभूषण दूबे को सरस्वती का चित्र सम्मान पत्र अंग वस्त्रम गीता एवं बाबा विश्वनाथ को समर्पित रुद्राक्ष की माला देकर अलंकृत किया!

सोमवार 23 फरवरी को देश विदेश की कई नामचीन हस्तियों की उपस्थिति में जैसे ही उद्घोषक ने ब्रजभूषण दूबे के नाम के साथ यह उल्लेख किया कि सामाजिक कार्यकर्ता स्वतंत्र पत्रकार के साथ-साथ महामना की बगिया (बीएचयू) में उनके माता लीलावती देवी की आहुति दी गई है अर्थात जनवरी 2020 में दिवंगत होने के उपरांत उनके पार्थिव शरीर का देहदान किया गया और श्री दुबे के पिताजी का मृत्योपरांत देहदान गाजीपुर के मेडिकल कॉलेज में किया गया है, वैसे ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभागार गूंज उठा!

यह भी बताया गया कि देश का पहला परिवार ऐसा है जहां पति-पत्नी दोनों के देहदान का संकल्प न केवल भरा गया बल्कि मृत्यु के पश्चात उसे पूरा भी किया गया जिसकी आज मेडिकल के बच्चों के लिए महती आवश्यकता है! देहदान के अभाव में अब मेडिकल के बच्चों की पढ़ाई प्रायोगिक रूप से नहीं हो पा रही है!

संस्था के संयोजक प्रोफेसर विवेकानंद तिवारी ने ब्रजभूषण दूबे द्वारा कराए गए कई देहदान एवं दर्जनों नेत्रदान पर प्रकाश डालते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण राष्ट्रीय योगदान पर भी चर्चा किया!

श्री दुबे को सम्मानित करने वाले तीन कुलपतियों में प्रोफेसर मनोज दीक्षित महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर राजस्थान, प्रोफेसर महावीर सिंह हिमांचल विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश, प्रोफेसर आलोक चग्रवाल गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ प्रमुख थे!

वैसे तो गाजीपुर जनपद स्थित मनिहारी विकासखंड के यूसुफपुर ग्राम निवासी पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दूबे को स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए यह सम्मान दिया गया किंतु यह भी उल्लेख किया गया कि सामाजिक, राजनीतिक, आंदोलनात्मक, मानव अधिकार एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उनके द्वारा जो बड़ी लकीर खींची गई है ऐसे में चयन समिति द्वारा यह समझ पाना मुश्किल हो रहा था कि उन्हें किस क्षेत्र में विशेष उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाए!

अखिल भारतीय सारस्वत सम्मान से विभूषित किये जाने के बाद ब्रजभूषण दूबे ने कहा कि जिस महामना की बगिया में हमारी पूजनीया माँ लीलावती देवी का देहदान जनवरी 2020 में हुआ उस भारत रत्न के पवित्र शिक्षा संकुल में सम्मानित होना हमारे लिए गौरव की बात है!

श्री दुबे के सम्मान से कुंभनाथ जायसवाल कैप्टन योगेंद्र यादव शिवम उपाध्याय समग्र विकास इंडिया के व्याख्याता गुल्लू सिंह यादव सामाजिक कार्यकर्त्ता रमेश यादव शिवानंद उपाध्याय बंसराज यादव हसन अब्दुल्ला डॉ राजेश पांडेय आलोक राय शशिकांत प्रजापति संतोष कुशवाहा मोहम्मद साद शेख रमेश चौबे दाऊद इब्राहिम मनीष भारद्वाज अभिषेक यादव एवं हनुमान बिंद आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन