Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

खबर से नाराज हरदोई के बीएसए ने फोन पर पत्रकार को जमकर धमकाया-हड़काया (सुनें टेप)

हरदोई जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी ब्रजेश मिश्रा ने एक पत्रकार को जमकर धमकाया और हड़काया. पत्रकार कोई गुप्ता जी हैं जो एक मैग्जीन निकालते हैं लखनऊ से. उन्होंने हरदोई के शिक्षा विभाग बेसिक शिक्षा अधिकारी पर कोई आलेख प्रकाशित किया. इसे पढ़कर बेसिक शिक्षा अधिकारी बौखला गए. उन्होंने लीगल नोटिस तो भिजवाया ही, पत्रकार को फोन कर जमकर धमकाया और हड़काया. पत्रकार ने बड़ी विनम्रता और साहस के साथ अपनी बात रखी और अफसर के धमकाने की परवाह न करते हुए कोर्ट में साक्ष्य प्रस्तुत करने की बात कही.

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जो कुछ खास बातें नीचे दिए गए टेप में कहीं हैं, उनमें से कुछ आप अभी पढ़ लीजिए…

…यहां आकर ले लो अपना जवाब. यहां आके ले लो. अब तो लड़ाई होगी…
….मैं बेसिक शिक्षा अधिकारी उस तरह का नहीं हूं….
…जवाब नहीं दोगे, मानहानि का मुकदमा कर दूंगा….
…यूपी का सबसे बड़ा वकील मुकदमा लड़ेगा….
….अपने घर की जमीन बेच दूंगा….
…पत्नी का जेवर बेच दूंगा….
…लेकिन तुम लोगों को छोड़ूंगा नहीं, बर्बाद कर दूंगा….
…दिमाग खराब है तुम्हारा…
….जो चाहे लिख दोगे….
…छोड़ूंगा नहीं….

सुनिए नीचे दिया गया आडियो टेप… (टेप सुनने के लिए फ्लैश फाइल का होना जरूरी है. कई मोबाइल में फ्लैश फाइल न होने से इसे डेस्कटाप या लैपटाप पर सुना जा सकता है.)

इस टेप को भी सुन सकते हैं…

दैनिक जागरण में यौन शोषण की शिकार महिला मीडियाकर्मी ने जारी किया एक टेप (सुनें टेप)

xxx

भाजपा के मंत्री को महिला सीएमओ ने आइना दिखाकर औकात बता दिया (सुनें टेप)

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन