Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दलित महिला से फोन पर रंगीन बात करने वाले सीडीओ त्रिपाठी जी को बचाने में जुटे सारे अफसर (ये रही पूरी बातचीत)

उत्तर प्रदेश के संभल में एक दलित महिला कर्मचारी ने ब्राह्मण मुख्य विकास अधिकारी पर अश्लील फोन काल करने के आरोप लगाते हुए उसकी आडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल कर दी है. जिसके बाद अधिकारियों में हडकंप मचा हुआ है. महिला संगठन, आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग कर रहे हैं. पीड़ित महिला का कहना है की वो दलित समाज से है इसलिए उसको इन्साफ नहीं मिल रहा है. जबकि, उसने जिला अधिकारी से लेकर लखनऊ तक तमाम अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई. अब उसने सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया और अधिकारी की आडियो क्लिप को सोशल मीडिया में वायरल करा दिया.

उत्तर प्रदेश के संभल में एक दलित महिला कर्मचारी ने ब्राह्मण मुख्य विकास अधिकारी पर अश्लील फोन काल करने के आरोप लगाते हुए उसकी आडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल कर दी है. जिसके बाद अधिकारियों में हडकंप मचा हुआ है. महिला संगठन, आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग कर रहे हैं. पीड़ित महिला का कहना है की वो दलित समाज से है इसलिए उसको इन्साफ नहीं मिल रहा है. जबकि, उसने जिला अधिकारी से लेकर लखनऊ तक तमाम अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई. अब उसने सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया और अधिकारी की आडियो क्लिप को सोशल मीडिया में वायरल करा दिया.

डीएम सम्भल से फोन पर बात हुई है तो उन्होंने बताया की इस मामले में जाँच चल रही है. कार्यवाही होगी लेकिन वो हमारे स्तर से नहीं बल्कि महिला आयोग को रिपोर्ट जायेगी वो जो चाहे निर्णय लेगा. संभल के सीडीओ शंकर लाल त्रिपाठी पर आरोप लगाने वाली ये महिला कर्मचारी जिला परियोजना कार्यालय में संविदा कर्मचारी है. इस महिला का आरोप है की त्रिपाठी उसे फोन कर अश्लील बातें करते हैं. इस बात की शिकायत इस महिला ने जिला अधिकारी संभल से की तो उन्होंने भी भूतकाल को भूल कर आगे काम करने की सलाह दे दी. इसके बाद महिला ने मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर से शिकायत की. लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई तो इसने महिला आयोग और लखनऊ में आला अधिकारियों से शिकायत की. इस सब के बावजूद जब कोई कार्यवाही नही हुई तो इस महिला ने अधिकारी की अश्लील बातों के ऑडियो क्लिप को सबके सामने लाने का फैसला किया.

इस आडियो क्लिप में अफसर ने महिला कर्मचारी से रंगीन बातें कही हैं. इस प्रकरण के संबंध में आला अफसरों ने चुप्पी साध रखी है. मामला गर्माता देख अधिकारी अपने दफ्तरों में भी नहीं बैठ रहे हैं. इस दलित महिला कर्मचारी का आरोप है कि उक्त अफसर उसका शरीरिक शोषण करने के लिए लंबे समय से दबाव बनाता आ रहा है. पीड़ित महिला के पास अफसर से हुई इस बातचीत का आडियो टेप भी है. वायरल हुई आडियो क्लिप में अफसर महिला कर्मचारी से प्यार मुहब्बत की बातें करता सुनाई दे रहा है. महिला कर्मचारी का कहना है कि अफसर ने उससे कहा कि मेरे घर पर आओ मैं तुम्हारा काम कर दूंगा और तुम मेरा काम कर देना. ऐसा न करने पर नौकरी से निकाल देने की धमकी अफसर ने दी है. जनपद के अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. महिला ने अपनी फरियाद दिल्ली की एक महिला एनजीओ को भी सुनाई है. वहीं उसने जनपद के डीएम के साथ ही राज्य महिला आयोग को भी फरियाद भेजकर अफसर के शोषण से निजात दिलाने की मांग उठाई है.

वायरल ऑडियो के कुछ अंश-

सीडीओ- हम तो आपको 4-5 महीने से दिल में रखे हुए हैं
महिला- आपने बताया नहीं सर पहले
सीडीओ- बताने का मौका दोगी तो बताएंगे, आज हमने बताया आपको… एक बार हमने 15 अगस्त के प्रोगाम में आपको देखा था… देखा तो कई बार आपको, पर तुम देखने ही कहां देती थी, नजरें फेर लेती थी.
महिला- ऐसा पता नहीं था ना कि आप हमें नोटिस कर रहे हैं।
सीडीओ- यू आर वैरी-वैरी नाईस
महिला- सर आप इतना कह रहें हैं, तो लगने लगा है कि हमारे अंदर कोई बात है
सीडीओ- बात नहीं तुम हमको अच्छे लगते हो
महिला- थैक्यू सर.
सीडीओ- हमसे दोस्ती कर रहे हो कि नहीं? कमिट करो
महिला- जी सर दोस्ती?
सीडीओ- हा दोस्ती, क्यों दोस्ती नहीं करोगी?
महिला-बिल्कुल सर, फाइनल है सर
सीडीओ- हमारी और आपकी बात जरुर होनी चाहिए..
महिला- जी सर
सीडीओ- जी सर मत बोलो, दोस्ती में
महिला- जी, जी
सीडीओ- हां, जी होते हैं…

शुक्रवार शाम को सोशल मीडिया पर सीडीओ व महिला कर्मचारी की एक बार फिर एक अन्य ऑडियो वायरल हुई है जिसमें महिला कर्मचारी की भूमिका पर लोगों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं। आडियो सुनने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला कर्मचारी स्वयं ही सीडीओ को प्रेरित करने का प्रयास कर रही है… आडियो के मुख्य अंश-

सीडीओ- हैलो क्या हाल है
महिला- ठीक है, आपकी तबियत कैसी है
सीडीओ- ठीक है पहले से
महिला- आफिस आए हुए हैं आप
सीडीओ- हां कार्यक्रम है समाजवादी पार्टी का
महिला- वो तो है पर सुबह से आपने हमें अब फोन किया है।
सीडीओ- और बताओ
महिला- बस आपकी चिंता हो रही थी, दवाई कहां से लाए
सीडीओ- मुरादाबाद से
महिला- आपको किसी की नजर लग गई है
सीडीओ- किसकी
महिला- पता नहीं पर आप नजर उतरवा लीजिए
सीडीओ- आप लोग उतार दो
महिला- हां नजर उतारनी पड़ेगी आपकी, बिना नजर उतारे अब आपकी तबियत सही नहीं होगी
सीडीओ- उतार दो इसमें इंतजार क्यों कर रही हो
महिला- आफिस में नजर उतारें आपकी
सीडीओ- अरे नहीं
महिला- वही तो, आफिस में नजर नहीं उतर सकती न
सीडीओ- तो फिर कहां उतरेगी
महिला- वो तो सर हमें नही पता, वो आप बताओ
सीडीओ- अच्छा कोई आया है, बाद में बात करता हूं

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन