मुंबई : मंत्रालय और विधिमंडल वार्ताहर संघ के अध्यक्ष चंदन शिरवाले (पुढारी) बन गए हैं। शनिवार मंत्रालय और विधिमंडल वार्ताहर संघ के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान हुआ। इस चुनाव में संघ के उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद डोईफोडे (मुंबई लक्षदीप) ने भारी वोटों जीत हासिल की।
वहीं कार्यवाहक पद के लिए चंद्रकांत शिंदे (दिव्य मराठी) और कोषाध्यक्ष पद के लिए मनीषा रेगे (पीटीआई) को निर्विरोध चुना गया। जबकि संघ के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में खंडूराज गायकवाड़ (जनप्रवास), राजू झनके (जनतेचा महानायक), प्रवीण राऊत (तरुण भारत), अनिल तिवारी ( दोपहर का सामना) और सुरेंद्र मिश्रा (अमर उजाला) चुने गए हैं। इस चुनाव में विवेक भावसार ने चुनाव अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई।