Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दिल्ली-एनसीआर में घूम रहे हैं चैनल बेचने-लांच कराने के नाम पर करोड़ों ठगने वाले, एक गिरफ्तार

नोएडा : उड़ीसा में एक चैनल को ऑनएयर कराने के नाम पर कथित लाइसेंस धारक आरोपी ने एक करोड़ दस लाख रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने कंपनी बंद कर उसी स्थान पर दूसरे नाम से केबल ऑपरेटिंग कंपनी खोल ली। चैनल ने इस मामले की शिकायत थाना सेक्टर-20 पुलिस से की है। पुलिस ने शनिवार रात आरोपी कंपनी के चेयरमैन को दिल्ली से गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

नोएडा, सेक्टर-4 में एक चैनल का ऑफिस है। थाना सेक्टर-20 में शिकायत में चैनल के लीगल एडवाइजर महेश कुमार ने बताया कि प्रबंधन को उड़ीसा में भी चैनल ऑन एयर करना था। लक्ष्मी नगर निवासी आरोपी राजकुमार मिश्रा ने चैनल प्रबंधन से संपर्क किया। उसका गोल मार्केट कनॉट प्लेस में एसीएमई डिजिटल प्राइवेट लि. नाम से ऑफिस था। आरोपी ने बताया कि उसके पास उड़ीसा में ऑन एयर करने का लाइसेंस है। ऐसे में सितंबर-2013 में चैनल ने राजकुमार के साथ एक साल के लिए उड़ीसा में चैनल ऑन एयर करने के लिए एक करोड़ 10 लाख का एग्रीमेंट साइन किया। यह रकम इंटरनेट बैंकिंग के आरटीजीएस के माध्यम से राजकुमार को दी गई।

कई माह बीतने के बाद भी चैनल ऑन एयर नहीं हुआ। चैनल प्रबंधन ने जब संपर्क किया तो आरोपी का फोन बंद मिला। जिस स्थान पर एसएमई कंपनी खुली थी अब वहां आरएम केबिल नाम की कंपनी चल रही है। जानकारी मिली कि उसके पास उड़ीसा में प्रसारण का भी लाइसेंस नहीं है। कंपनी में नोटिस का भी कोई जवाब नहीं मिलने पर थाना सेक्टर-20 पुलिस से मामले की शिकायत की गई। शनिवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को उसके लक्ष्मीनगर दिल्ली स्थित घर से गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह कंपनी सिर्फ फ्रॉड के लिए खोली थी और उसने कई अन्य लोगों के साथ भी ठगी की वारदात की है। (साभार- अमर उजाला)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन