Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

रूदौली सीएचसी के डॉक्टर ने पत्रकारों से की अभद्रता, सीएमओ ने डॉक्टर को हटाया

भेलसर (फैजाबाद)। रुदौली सीएचसी का निरीक्षण करने आए सीएमओ से मीडियाकर्मियों ने अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं के संबंध में कई सवाल किए। पत्रकारों द्वारा सीएचसी की अव्यवस्थाओं के बारे में सवाल पूछने पर चिकित्सक डॉ. विजय सिंह सीएमओ के सामने ही पत्रकारों पर भड़क उठे। उन्होंने पत्रकारों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज भी की। इस बात पर सीएचसी अधीक्षक व सीएमओ मौन साध गए लेकिन स्थानीय पत्रकारों को यह बात नागवार गुजरी।

पत्रकारों ने सीएमओ का घेराव कर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले चिकित्सक के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। चिकित्सक पर कार्रवाई करने में पहले तो सीएमओ राकेश कुमार असहाय दिखे। लेकिन पत्रकारों का हुजूम बढ़ता देख उनके हाथ पांव फूलने लगे।

उधर मरीजों का भी गुस्सा सीएचसी के चिकित्सकों के प्रति बढ़ रहा था। सैकड़ों की संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए। रुदौली नगर के रालोद के कार्यकर्ता अफजल खां अपने दर्जनों साथियों के साथ सीएचसी के चिकित्सकों के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी सीएचसी पर पहुंच गयी। आखिरकार सीएमओ राकेश कुमार ने लोगों के सामने घोषणा की कि वह पत्रकारों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग वाले डॉक्टर को हटाएंगे और सीएचसी अधीक्षक को भी यहां से हटाकर कहीं और सम्बद्ध किया जाएगा।

फैज़ाबाद से कुंवर समीर शाह की रिपोर्ट।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन