Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

चित्रा त्रिपाठी किसकी भड़ास से इतना दु:खी हैं?

“हैलो एबीपी न्यूज। ये कौन सी भाषा हुई? चित्रा त्रिपाठी मेरी हेड मास्टर हैं या कोई थानेदार हैं जो मुझे फटकार लगाएंगी? आप फटकार लगाने के लिए अपने चैनल पर गेस्ट बुलाते हैं? मैं चाहूं तो इस अभद्र भाषा के लिए आपके खिलाफ मानहानि का केस दायर कर सकता हूं।”

सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने उपरोक्त ट्वीट एबीपी न्यूज के एक ट्वीट को शेयर कर लिखा। जिसमें लिखा गया था- Watch | बीच डिबेट शो में चित्रा त्रिपाठी ने सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी को लगाई फटकार ‘महादंगल’ chitraaum के साथ…

इसके बाद चित्रा त्रिपाठी ने भाटी का ट्वीट रिपोस्ट कर लिखा- “टीवी पर एंकर से झगड़ा करने के बाद सोशल मीडिया पर आकर भड़ास निकालना ठीक नहीं है राजकुमार भाटी जी. मैं कभी भी बदसलूकी नहीं करती, लेकिन आपने शुरुआत की थी तो अंत तो मुझे ही करना था. जैसे को तैसा, एक लाइन की बात है राजकुमार भाटी जी.”


इसके अलावा चित्रा को ट्रोल करते हुए एक ट्वीट पत्रकार वसीम अकरम त्यागी की तरफ से किया गया। इसमें क्या कहा गया है? पढ़ें…

यह ख़बर उत्तर प्रदेश से है। एबीपी न्यूज में सत्ताधारी दल की अघोषित प्रवक्ता बनकर झूठ और नफ़रत परोसने वाली चित्रा त्रिपाठी में अगर ग़ैरत है तो इस पर डिबेट करके दिखाए। इस महिला ने मुझे ब्लॉक किया हुआ है, लिहाज़ा आप मेरा ये मैस चित्रा नामी महिला तक पहुंचाने का कष्ट करें।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन