सीनियर न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी और पत्रकार निगार परवीन की एक्स पर तकरार वाली कंडीशन देखने को मिल रही है. पहले निगार ने चित्रा को लेकर कुछ लिखा, जिसका चित्रा त्रिपाठी ने जवाब दिया है. इसके बाद चित्रा के जवाब का निगार की तरफ से फिर रिप्लाई किया गया है.
दोनों तरफ से क्या कुछ कहा-लिखा गया, नीचे एक-एक कर पढ़ें…
निगार परवीन-
आजतक छोड़कर ABP गई चित्रा को TRP चाहिए वरना यहाँ भी नौकरी से निकाली जाएगी. हेडलाइन पढ़िए ” थूक जिहाद करोगे तो योगी छोड़ेंगे नहीं.”
जिहाद शब्द सिर्फ इसलिए जोड़ दिया ताकि मुसलमानों को टारगेट किया जा सके. तो चित्रा मैडम तेलंगाना में कालुराम आइसक्रीम में वीर्य मिलाकर खिला रहा था, उसे क्या कहोगी.


चित्रा त्रिपाठी-
बीते 18 सालों में चित्रा त्रिपाठी ने हर जगह अपनी शर्तों पर नौकरी की है.लोगों का प्यार मिला और उन्होंने मुझे देश का बड़ा पत्रकार बना दिया.
एक छोटे से शहर की बेहद सामान्य परिवार की लड़की एबीपी न्यूज़ जैसे चैनल में वाइस प्रेसिंडेट कैसे बन गई? ये बात लोगों को हज़म नहीं हो रही है. जिस दिन आजतक छोड़ा था उस दिन सुबह से रात तक 10 घंटे की एक ही दिन में एंकरिंग की थी. जो मेरा पैशन है. मेरा शो लगातार TRP का नंबर 1 शो रहा है. आजतक के लोग मेरा बहुत सम्मान और प्यार करते हैं.
जीवन में किसी भी व्यक्ति को बड़े मौक़े हमेशा नहीं मिलते, जब मिलें तो अपनी क़ाबिलियत पर भरोसा रखकर उसे स्वीकार करना चाहिये.
आप एक महिला है, दूसरी महिला से जलें मत, बल्कि बराबरी करने के लिये मेहनत करें. इस ट्वीट की शुरु की दो लाइन आप हटा दें, वरना एक बड़े चैनल की एंकर की छवि ख़राब करने के लिये मैं आप पर लीगल कारवाई करूँगी.
मुझे नौकरी से कहां से निकाला गया है? मेरे बारे में इस तरह की बातें करके किसके इशारे पर आप मुझे बदनाम कर रही हैं? माफ़ी मांगे, ट्वीट डिलीट करें, वरना अपने उपर लीगल कारवाई के लिये तैयार रहें.
निगार परवीन-
चित्रा त्रिपाठी रात-दिन मेहनत करके “थूक जिहाद” जैसा फर्जी नरेटिव फैलाकर ABP न्यूज की वाइस प्रेसिडेंट की कुर्सी तक पहुंच गई. कल थूक जिहाद पर लिखा तो मैंनै आईना दिखा दिखा दिया। खुलेआम एक समाज को थूक से जोड़ रही थी.
तेलंगाना के कालुराम आईसक्रीम वाले का उदाहरण बता दिया। जो आईसक्रीम में वीर्य मिलाकर खिला रहा था. तभी देखा कि गाजियाबाद में घरेलू सहायिका रीना 8 साल से पेशाब से रोटियां बना रही थी.
ये खबर दिखाकर चित्रा से पूछ लिया कि मैडम ये कौन सा जिहाद है? इसपर चित्रा लीगल कार्यवाही कर देने की धमकी देने पर उतर आई. बताइए उन्हे ‘थूक’ जिहाद लिखने पर नहीं बल्कि आजतक से निकाले जाने पर आपत्ति है.
खैर इसी तरह फर्जी नरेटिव फैलाकर प्रेसिडेंट बन जाइए, पत्रकारिता जगत में कोई भी मुकाम हासिल कर लीजिए. आपको लोग किस तरह याद रखेंगे ये आपको अच्छे से पता है!
इस पोस्ट पर ABP न्यूज की वाइस प्रेसिडेंट @chitraaum को एतराज है कि मैंने उन्हें आजतक से निकाले जाने की बात लिखी है
पत्रकारिता में इंटर्नशिप कर रहे नौजवान से पूछ लीजिए कि ऐसा कहाँ लिखा है ?
मैंने लिखा है कि, आजतक छोड़कर ABP गई चित्रा को TRP चाहिए वरना यहाँ भी नौकरी से निकाली जाएगी ?
पहली लाइन में लिखा है कि, आजतक छोड़कर ABP गई
सवाल था कि चित्रा जो कि ABP न्यूज में वाइस प्रेसिडेंट बन चुकी हैं उन्होंने ‘थूक’ को जिहाद से क्यों लिखा ?
ये लिखकर क्या बताना चाह रही हैं ? रीना-कालुराम को क्यों छुपाना चाह रही हैं ?
खैर मेरा सवाल आजतक नहीं था ना चित्रा का नौकरी से निकाला जाना, ना चित्रा का वाइस प्रेसिडेंट बन जाना
चित्रा CEO बने, कल को दुनिया में मीडिया जगत की सबसे बड़ी हस्ती बने मुझे खुशी होगी
लेकिन मेरा सवाल घटिया नरेटिव सेट करने वाली #बेशर्म पत्रकारिता पर रहेगा उसके लिए लीगल नोटिस क्या काला पानी भी झेल लेंगे !
संविधान ने बोलने-लिखने की आजा़दी दी है जितनी चित्रा को मिली है उतनी मुझे भी है
सवाल मेरा #थूकजिहाद क्यों लिखा ?
सौजन्य : एक्स (ट्विटर)


