Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

योगी के मीडिया सलाहकार पर पिल पड़ी कांग्रेस

मुख्यमंत्री योगी के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार पर कांग्रेस हमलावर है. कांग्रेस ने मृत्युंजय पर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगाया है. कांग्रेस का कहना है कि फोटोशॉप के जरिये खबर का शीर्षक बदलकर मृत्युंजय कुमार ने ट्वीट किया. साथ ही यह भी बताया कि आजतक की पत्रकार ने ट्वीट किए गए आजतक के स्क्रीनशाट का खंडन किया है. कांग्रेस का कहना है कि फर्जी खबर ट्वीट करने के आरोप में मृत्युंजय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए.

कांग्रेस द्वारा योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार पर फर्जी खबरें फैलाने, अपने ट्विटर हैंडल से आजतक के एक समाचार का फोटो शॉप करके ट्वीट करने के आरोपों और इस जुर्म में एफआईआर किए जाने की मांग पर मृत्युंजय कुमार का कहना है कि उन्होंने सही खबर का ट्वीट किया था. बाद में खुद आजतक ने ही खबर को अपडेट कर दिया. जिसकी वजह से दूसरी खबर दिखने लगी आजतक की वेबसाइट पर.

मृत्युंजय का कहना है कि जो खबर उन्होंने ट्वीट की उसमें प्रियंका गांधी ने मेडिकल स्टाफ के साथ अन्याय न करने की बात कही है. यही बात बाद की अपडेटेड खबर में भी है. तो फिर फर्जी खबर कैसे हुई? आजतक की तरफ से शुरू में गलत हेडलाइन लगा दी गई थी, लिखने की जल्दबाजी में ‘न’ शब्द छूटने के कारण.

मृत्युंजय का कहना है कि जब आजतक ने ही अपनी खबर को अपडेट कर दिया तो उनका ट्वीट दूसरों को फेक या फोटोशाप्ड लगने लगा है जो गलत है. आजतक द्वारा खबर बदले जाने / अपडेट किए जाने की बाबत सच्चाई मनोज झा के रिप्लाई ट्वीट से भी समझा जा सकता है.

राजद प्रवक्ता मनोज झा के उपरोक्त कमेंट से साफ है कि खुद आजतक ने ही पहले गलत हेडलाइन लगाई और बाद में उस खबर को अपडेट कर नए सब हेड के साथ पेश कर दिया हेडिंग में थोड़ी बहुत गल्ती के मामले रिपोर्टर नहीं देखा करते मौसमी सिंह फील्ड जर्नलिस्ट हैं और रिपोर्टर हैं वेबसाइट्स पर हेडलाइन की गल्तियां डेस्क पर बैठे लोग करते हैं और बाद में ध्यान में आने पर उसे फौरन दुरुस्त भी कर लेते हैं जब तक मौसमी सिंह के पास स्क्रीनशाट पहुंचा होगा तब तक आजतक की डेस्क की टीम ने गल्ती को दुरुस्त कर लिया होगा

मृत्युंजय कहते हैं- अगर स्क्रीनशॉट फर्जी है तो आज तक के ट्वीट के नीचे रिप्लाई में लोग ‘अन्याय’ शब्द पर सवाल क्यों उठा रहे हैं.

आज तक खबर की हेडिंग बदल चुका है लेकिन रिप्लाई के कमेंट कैसे बदल देगा?

मृत्युंजय कुमार का कहना है कि फर्जी ट्वीट करने के लिए तो कांग्रेसी नेता बदनाम हैं. अभी 15-20 दिन पहले प्रियंका गांधी ने पाकिस्तान और राजस्थान की फोटो को उत्तर प्रदेश की फोटो बताकर पोस्ट कर दी थी. बाद में जब उन्हें झूठा साबित किया गया तो उन्हें ट्वीट डिलीट करना पड़ा था.

उधर, इस प्रकरण पर कांग्रेस ने जो कुछ भड़ास के पास भेजा है, वह इस तरह है-

मृत्युंजय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से आज तक की एक खबर को ट्वीट किया। खबर का शीर्षक थाा- प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, इस खबर की सबहेडिंग थी-प्रियंका गांधी की योगी सरकार को नसीहत, मेडिकल स्टाफ के साथ करे न्याय।

लेकिन बहुत ही साथी ढंग से योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने फोटोशॉप से न्याय को अन्याय में बदल दिया और अपने टि्वटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रियंका जी, आपकी बात दुनिया भर के लिए सिर्फ नसीहत होती है। मगर माफी चाहेंगे, योगी सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं कर सकती। यह काम दूसरी पार्टी की सरकारें ही कर सकती हैं, भाजपा सरकार नहीं।

मृत्युंजय कुमार के इस ट्वीट के बाद जब आज तक की वेबसाइट पर लोग खबर तलाशने लगे तो इस किस्म की कोई खबर नहीं लगी थी बल्कि खबर दूसरे शीर्षक से लगी थी। मतलब कि योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार ने खबर का फोटोशॉप बनाया। आजतक मीडिया हाउस से जुड़ी पत्रकार मौसमी ने इस तरह की किसी खबर का अपने ट्विटर अकाउंट से खंडन कर दिया है।

कांग्रेस के सोशल टि्वटर हैंडल से मृत्युंजय कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गयी है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन