Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

काम के प्रेशर में टीवी पत्रकार को ब्रेन हैमरेज, एक अन्य महिला पत्रकार भी गंभीर रूप से बीमार

प्रथम भारद्वाज-

क्राईम रिपोर्टर्स के लिए नया साल जैसे आफत बन कर आया है… टाइम्स नाऊ चैनल के वरिष्ठ भवतोष सिंह ब्रेन हैमरेज की वजह से बीते कई दिनों से साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।

ब्रेन की सर्जरी भी हुई। अब उनकी सेहत में सुधार बताया जा रहा है।

काम के प्रेशर में वे लगातार अपनी सेहत से खिलवाड़ करते रहे। वे मां-पिता के इकलौते बेटे हैं। आज वो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। वृद्ध मां बाप समझ नहीं पा रहे कि अस्पताल के बिस्तर पर हिल डुलने में भी असमर्थ बेचारे बेटे से क्या कहें।

भावतोष को सभी क्राइम रिपोर्टर्स ‘भाऊ’ कह कर बुलाते हैं। वो शायद ही कभी छुट्टी पर रहें हों।

जानने वाले बताते हैं कि भावतोष सुबह से रात तक हर सूचना-खबर पर गिद्ध की तरह सटीक नजर रखते। वे लगातार खबरें तलाशते व ब्रेक करते थे। क्राईम रिपोर्टर्स और पुलिस वाले भी उनकी सेहत को लेकर बेहद चिंतित हैं।

दूसरी खबर भी क्राइम रिप्रोटर्स के ही जगत से है। सहारा समय में पिछले कई वर्षों से कार्यरत वरिष्ठ क्राइम रिपोर्टर और वर्तमान में एंकर प्रीती पांडेय भी अस्पताल में भर्ती हैं।

साल के शुरुआत में लीवर और पेंक्रीटिक स्ट्रोक की वजह से उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि कुछ दिन बाद वो स्वस्थ होकर घर वापसी कर गईं थी। उनके दफ्तर ज्वाइन करने की भी सूचना आई। उनके टीवी डिबेट और शोज़ भी देखने को मिले। इसकी पुष्टि उनके फेसबुक वॉल से हुई। लेकिन अब फिर अचानक वो बेहद बीमार हो गई हैं। खबर है कई राउंड्स के ब्लड ट्रांसफ्यूजन किए जा चुके हैं। उनके किसी साथी से संपर्क किए जाने पर पता चला कि उनकी अस्पताल में सर्जरी तक हुई। हालांकि असल बीमारी का उन्होंने खुलासा नहीं किया, लेकिन हालत अच्छी नहीं, ये जानकारों ने जरूर बताया।

उम्मीद करते हैं कि ये दोनों साथी जल्द ठीक हों और मशीन की तरह काम करने वाले ये पत्रकार दोस्त जल्द अपने जगत में फिर सक्रिय हों, लेकिन सेहत को ध्यान में रखते हुए।

pratham Bhardwaj
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन