Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मदर्स डे पर दैनिक भास्कर का ये शानदार प्रयोग!

प्रमोद ताम्बट-

आज मदर्स डे पर दैनिक भास्कर ने एक प्रयोग किया है। रिपोर्टरों की माओं के नाम भी दिए हैं। दूसरा कोई बेहतर तरीका नहीं मिला बेचारों को।


मंगलेश कुमार तिवारी-

प्रयोगधर्मिता के लिए ख्यातिप्राप्त अखबार दैनिक भास्कर ने मदर्स डे पर खबर लिखने वाले पत्रकारों की मां का नाम भी छापने का प्रयोग किया। इस श्रेणी में मेरी इस खबर का भी चयन हुआ।
मेरी मां श्रीमती विजय लक्ष्मी देवी के नाम के साथ छपी एक ममतामयी मां की यह खबर…मातृशक्ति को नमन!


रवींद्र जैन-

वाह दैनिक भास्कर। मां को सम्मान देने की इस पहल पर भास्कर परिवार को प्रणाम। आज देश में हिन्दी के सबसे बड़े अखबार दैनिक भास्कर ने शानदार काम किया है। “मां दिवस” पर अपने अखबार में हर रिपोर्टर की खबर पर रिपोर्टर के नाम के पहले उसकी मां का नाम छापा गया है।

काश आज मैं भास्कर में होता और मेरे नाम के पहले मेरी मां “श्रीमती कांतीदेवी जैन के बेटे रवीन्द्र जैन की खबर” लिखा होता!

शानदार पहल आनन्द आ गया। मां को सम्मान देने की इससे अच्छी पहल नहीं हो सकती। हम जैसे तमाम पत्रकार इस पहल से गौरवान्वित हुए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन