Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण में किसी ने कर दी शर्मनाक हरकत, देखिए क्या पब्लिश हो गया

मदन मोहन सोनी-

समाचार पत्र दैनिक जागरण से जुड़ी एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। 04 अक्टूबर 2023 को दैनिक जागरण के मुरादाबाद संस्करण में इतनी भारी गलती की गई है जिसका कोई जवाब ही नहीं है।

खबर की हेडिंग है ‘बिलारी में दशहरे पर आयोजित किया गया सम्मेलन’ और खबर की पहली पंक्ति में छपा हुआ है ‘पूर्व सांसद राजा चंद्र विजय सिंह के रानी प्रीतम कुमार स्कूल पर दशहरे के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के दर्जनों गांड मारने लोग पहुंचे।’ कायदे से यहां पर गणमान्य लिखा होना चाहिए था।

अब ये अखबार न जाने कितने लोगों तक पहुंचा होगा, कितने घरों तक गया होगा। परिवार में बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सभी होती हैं। कैसा असर पड़ा होगा लोगों पर ! ये बड़ा गंभीर सवाल है। हर गलती क्षम्य नहीं होती।

अगर अखबारों की कार्यप्रणाली की बात करें तो एक खबर कई लोगों से होकर गुजरती है। संपादकीय प्रभारी होते हैं, डेस्क प्रभारी होते हैं। क्या किसी की भी नजर इस खबर पर नहीं गई और अगर नहीं गई तो साफ तौर पर माना जाएगा कि काम में लापरवाही बरती गई।

खबर लिखने वाले की यह बड़ी और गंभीर गलती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दैनिक जागरण प्रबंधन दोषियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई करती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन