Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

देशबंधु ग्रुप के यूट्यूब चैनल DB Live के 50 लाख सब्सक्राइबर पूरे!

अमलेंदु उपाध्याय-

DB Live यूट्यूब चैनल के 50 लाख सब्सक्राइबर पूरे होने पर हमारे सब्सक्राइबर्स, हमारे पैनलिस्ट पत्रकार साथियो, दर्शकों, हमारी संपादकीय टीम, प्रोडक्शन टीम, पर्दे के पीछे के हमारे सहयोगियों, हमारे चैनल मेम्बर्स, हमारे शुभचिन्तकों और आलोचकों का भी बहुत-बहुत आभार।

विगत एक वर्ष तक आपके प्यार की बदौलत DB Live लगातार नंबर वन बना रहा।

हमने प्रयास किया कि देशबन्धु समाचार पत्र की 65 वर्षों की लीगेसी और पत्रकारिता के मानकों का हम अपने डिजिटल विंग DB Live में भी पालन करें। हमने प्रयास किया है कि तमाम झंझावात के बीच भी पत्रकारिता की जो मशाल देशबन्धु ने जलाई उसकी रौशनी से DB Live भी रौशन रहे।

हमारे प्रधान संपादक राजीव रंजन श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में DB Live लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

हम एक बार पुनः अपने सभी सब्सक्राइबर्स, चैनल मेंबर्स, पैनलिस्ट साथियो, संपादकीय टीम, प्रोडक्शन टीम, अपने शुभचिन्तकों और आलोचकों का भी इस उपलब्धि के लिए आभार प्रकट करते हैं। आपके सहयोग के बिना यह मुकाम हासिल करना संभव न था।

हम प्रयास करेंगे कि भविष्य में भी हम उससे भी और बेहतर करें जो हमने अब तक किया है और अपने दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरें।

लेखक, देशबन्धु/ DB Live के संपादक (ऑनलाइन) हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन