Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक भास्कर रांची के स्थानीय संपादक पद से अमरकांत हटाए गए

रांची से खबर है कि दैनिक भास्कर के स्थानीय संपादक अमरकांत हटा दिए गए हैं. लगभग चार सालों से अमरकांत संपादक की कुर्सी पर थे. अमरकांत ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत रांची से ही की थी.

वह आज, प्रभात खबर और विभिन्न अखबारों में रहे. आईनेक्स्ट रांची में चीफ रिपोर्टर रहते साल 2010 में उन्हें दैनिक भास्कर रांची में बड़ा ब्रेक मिला, जहां वह चीफ रहे. फिर एडिटर बने.

अमरकांत की जगह सतीश सिंह संपादक का काम देखेंगे. सतीश को जयपुर से रांची बुलाया गया और वे यहां कामकाज देख रहे हैं. चर्चा है कि अमरकांत पर कुछ आरोप लगे थे जिसकी जांच प्रबंधन ने कराई.

भास्कर के झारखंड-बिहार हेड ओम गौड़ की मौजूदगी में अमरकांत की विदाई पार्टी हुई और स्मूथ एक्जिट का माहौल बनाया गया. सूत्रों के मुताबिक अमरकांत अब एक सांध्य दैनिक अखबार निकालने की तैयारी में हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=dJmltVPwMuM

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Ranjeet Singh

    July 21, 2018 at 7:56 am

    Sir ji aawa jay to hoti rhti hai..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन