Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

डीडी फ्रीडिश के खाली MPEG-4 स्लॉट्स की नीलामी पूरी: दबंग, संदेश न्यूज समेत 5 नए चैनल शामिल हुए!

नई दिल्ली। प्रसार भारती के डीडी फ्रीडिश प्लेटफॉर्म पर अब पांच नए चैनल दर्शकों को देखने को मिलेंगे। 6 जून को आयोजित MPEG-4 स्लॉट्स की ई-नीलामी के बाद डीडी फ्रीडिश ने जिन चैनलों को जगह दी है, उनमें दबंग, संदेश न्यूज़, पंजाबी हिट्स, आर्गस और टब्बर हिट्स शामिल हैं।

प्रसार भारती की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इन चैनलों को 13 जून 2025 से 31 मार्च 2026 तक प्रॉ-राटा आधार पर स्लॉट आवंटित किए गए हैं। यह नीलामी 2025 की ई-ऑक्शन गाइडलाइंस के अनुसार की गई, जिसके तहत निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों को डीडी फ्रीडिश पर जगह दी जाती है।

खाली पड़े MPEG-4 स्लॉट्स के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 4 जून थी। इसमें भाग लेने वाले चैनलों को 25,000 रुपये प्रोसेसिंग फीस और 3 लाख रुपये प्रतिभाग शुल्क प्रसार भारती को जमा करना पड़ा।

नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए केवल वही सैटेलाइट चैनल पात्र थे, जिन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से वैध अनुमति प्राप्त है। स्लॉट्स को R1, R2, R3, G1 और G2 कैटेगरी में बांटा गया था।

इस प्रक्रिया के बाद डीडी फ्रीडिश दर्शकों को अब इन पांच नए चैनलों के ज़रिए अधिक विविधता और मनोरंजन का अनुभव मिलेगा।

ये भी पढ़ें…

डीडी फ्री डिश पर MPEG-4 स्लॉट के लिए आवेदन शुरू, शुल्क और चैनलों की कटेगरी समेत पूरी प्रक्रिया जानिए!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. RamNiwas Sirswal

    June 11, 2025 at 8:20 pm

    Sir,क्या ये पांचों चैनल DD FREE DISH MPEG4 पे चालू हो गए हैं,??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन